Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मार्निंग वॉक पर गई युवती के साथ छेड़छाड़

Kanpur: मार्निंग वॉक पर गई युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से किया वार, हालत गंभीर

कानपुर के कर्नलगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। आपको बता दें कि एक युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर चाकु से हमला कर दिया। जिससे वह गंबीर रुप से जख्मी हो गई। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग युवती को बचाने दौड़े। वहीं लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी। जिसके बाद कर्नलगंज थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं घायल युवती को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

कई दिनों से कर रहा था युवती के साथ छेड़खानी

युवती बजरिया थाना क्षेत्र के गूदड़ बस्ती की रहने वाली है। उसके मुताबिक विजय नाम का युवक उसके मोहल्ले में रहता है। वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है। वह राह चलते उस पर छींटाकाशी करता था। शनिवार को वह जब वह रोज की तरह इलाके के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में मार्निंग वॉक पर गई थी। इस दौरान विजय वहां पर आया। उसने फिर से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। वहीं विरोध करने पर उसने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पहले सिर और फिर पेट में करीब आठ बार चाकू मारे। उसके बाद भागने लगा। युवती के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद कर्नलगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी के खिलाफ SP ने किया केस दर्ज

एसीपी अकमल खान का कहना है कि युवती की तरफ से तहरीर मिली है। जिसमें मोहल्ले के रहने वाले विजय पर हत्या का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उसे उसे अरेस्ट कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

Exit mobile version