बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Crime: कानपुर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

कानपुर के रायपुरवा में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही भारती गौतम की हत्या के मामले में प्रेमी रोहित उर्फ वाहिद ने सरेंडर किया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद गला दबाकर हत्या की गई।

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur Live-in Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Live-in Murder Case: कानपुर के रायपुरवा इलाके में चार दिन से बंद मकान से महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतका की पहचान भारती गौतम के रूप में हुई है, जो लंबे समय से अपने लिव-इन पार्टनर रोहित उर्फ वाहिद के साथ रह रही थी। घर से लगातार दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली तो बेड के नीचे महिला का शव मिला। घटना के बाद से पुलिस उसके पार्टनर की तलाश कर रही थी।

प्रेमी ने किया सरेंडर

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी रोहित उर्फ वाहिद फरार हो गया था। रविवार देर शाम वह खुद रायपुरवा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड में उसकी गिरफ्तारी अफीम कोठी चौराहे के पास से दिखाई गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला की हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

RELATED NEWS

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

जुलाई 29, 2026
Lalitpur Mother Children Train Suicide Case

Lalitpur News: पुलिस से मदद मांगने पहुंची मां, दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदी, तीनों की दर्दनाक मौत

जुलाई 28, 2026

शराब के बाद झगड़ा

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात वाली रात दोनों घर पर मौजूद थे। दोनों ने शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपी के अनुसार, गुस्से में उसने भारती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह घर से भाग गया। कई दिनों तक घर बंद रहने के कारण अंदर शव पड़ा रहा और उससे दुर्गंध आने लगी। इसी वजह से पड़ोसियों को घटना का पता चला।

शादी को लेकर विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि भारती करीब आठ वर्षों से नौबस्ता के राजीव विहार निवासी वाहिद के साथ रह रही थी। मां की मौत के बाद वह पूरी तरह उसके साथ रहने लगी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भारती से धर्म परिवर्तन कर शादी करना चाहता था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। आरोपी ने यह भी दावा किया कि महिला के कई पुरुष मित्र थे और वह उनके साथ शराब व नशे का सेवन करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी के भी कई लोगों से निजी संबंध थे। इन्हीं रिश्तों को लेकर दोनों के बीच लगातार तनाव और झगड़े होते रहते थे। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने महिला की जान ले ली। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags: Kanpur CrimeMurder Newsuttar pradesh crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Serious Allegation: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने...

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case

Lalitpur News: पुलिस से मदद मांगने पहुंची मां, दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदी, तीनों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case:ललितपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद और कथित पुलिस...

Farrukhabad Property Dealer Murder

Murder Case: फर्रुखाबाद में पत्नी-बेटे के सामने प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के पास वारदात से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Murder Case: फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। पंचालघाट...

Pilibhit Murder Case

Pilibhit Murder Case: क्या 4 साल के प्रेम के लिए कर दिया 14 साल के रिश्ते का कत्ल, चाय में जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

Pilibhit Murder Case:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बीसलपुर थाना क्षेत्र...

STF Encounter Ambedkar Nagar

STF Encounter: अंबेडकर नगर में एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, कई राज्यों में हत्या और डकैती के दर्ज थे गंभीर मामले

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Ambedkar Nagar STF Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मंगलवार तड़के अंबेडकर नगर में मुठभेड़ के दौरान एक...

Next Post
Gorakhpur Shivkumar Tiwari Murder

Murder Action: गोरखपुर में बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में 8 गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist