आज से विश्वविख्यात दुधवा नेशनल पार्क के खुलने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बता दें कि 15 नवंबर को सैलानियों के लिए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार के कपाट खोल दिए जाएंगे। सैलानी यहां के प्राकृतिक वारावरण व दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। सैलानियों के दुधवा पहुंचने के भी आसान यातायात है। यहां सैलानी आसानी से आवाजाही कर सकते है। हट बुक होने के बाद भी सैलानियों को निराशा हाथ नहीं लगेगी।वहीं पालिया में होटल के साथ ही रिसार्ट भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
दुधवा नेशनल पार्क की यात्रा काफी है आसान

अब आपके मन में सवाल होंगे कि ये यात्रा कितनी मुश्किल होगी पर आपको बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क की यात्रा काफी आसान है और आसानी से किसी भी साधन से यहां आया जा सकता है। दिल्ली और लखनऊ के सैलानियों के लिए दुधवा का रास्ता काफी सुगम है। दुधवा नेशनल पार्क के लिए दिल्ली से आने वाले सैलानी वाया बरेली, पीलीभीत, मैलानी होते हुए पलिया और यहां से दुधवा जा सकते है। दिल्ली से पालिया तक कोई रोडवेज और प्राइवेट बसे भी चलती है, जो सैलानियों के लिए यहां आने में काफी मददगार साबित होंगी। लखनऊ से भी निजी और यात्री वाहनों से यहां आया जा सकता है। लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर पलिया होते हुए दुधवा जा सकते हैं।
क्यों है खास दुधवा नेशनल पार्क

- दुधवा नेशनल पार्क जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले नकउहा नाले से निकलकर बाहर धूप सेंकते मगरमच्छ सैलानियों क ेलिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इस पर निकलने वाले सैलानी खुद ही अपने वाहनों को रोककर मगरमच्छ की तस्वीर भी अपने कैमरों में उतारते है।
- फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।
- पार्क के शुभारंभ के दिन चिड़िया तथा विभिन्न वन्यजीवों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। हर बारयह प्रदर्शनी दुधवा में लगाई जाती है। जिसमें पशु पक्षियों की फोटो के सात ही उनके नामों तथा विशेषता के बारे में बताया जाता है।
- हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी भी होगी आकर्षण का केंद्र
- हर बार की तरह इस बार भी रिसेप्शन के सामने लगने वाली हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह जंगलों के किनारे बसने वाली थारू संस्कृति को झलकाती हुई होगी। साथ ही इसमें हस्तशिल्प से निर्मित वस्तुओं को रखा जाएगा, जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बिंदु होंगी।
- ‘दुधवा आने के लिए पर्याप्त साधन और संसाधन हैं। सैलानी पार्क का भ्रमण करने के लिए आ सकते हैं। बाकी ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को उस हिसाब से सुविधा दी जाएगी। फिलहाल पार्क के द्वार खोलने की पूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।’