Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दरिंदों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म और बना ली ‘डर्टी मूवी’, 1000 रुपये नहीं देने पर छात्रा की वायरल कर दी ‘आबरू’

आगरा में तीन आरोपियों ने छात्रा के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दरिंदों को पकड़ कर भेजा जेल, कैफे संचालक को थमाया नोटिस।

by Digital Desk
November 18, 2024
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026
Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को  दी दर्दनाक मौत

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को दी दर्दनाक मौत

May 25, 2026

आगरा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के सदर स्थित कैफे में कक्षा ग्यारवीं की छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। दरिदों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करके रुपये मांगे। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। कैफे संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

क्या है पूरा मामला

आगरा सदर निवासी छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी 11 नवंबर को स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में
नगला जस्सा निवासी यशपाल उसे मिल गया। यशपाल ने बेटी को बातों के फेर में फंसा लिया। यशपाल ने बेटी को ऑटो में बैठाकर सौदागर लाइन स्थित होटल में ले गया। वहां पहले से ही यशपाल के दोस्त अरुण और प्रवीन मौजूद थे। पीड़िता के पिता का आरोप है कि यशपाल बेटी को जबरन कमरे के अंदर ले गया और फिर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

शिकायत की तो वायरल कर देंगे वीडियो

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने बेटी को होटल से भगा दिया। वह किसी तरह से घर पर पहुंची। उसने वारदात की जानकारी परिवारवालों को नहीं दी। बेटी वीडियो वायरल की धमकी से डरी हुई थी। फिर यशपाल ने फोन करके 1000 रुपये मांगे। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पर पिता ने बेटी से जानकारी ली। तब से वो दहशत में है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। वायरल वीडियो पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की और रविवार को तीनों को पकड़ लिया।

छात्रा को जानता था यशपाल

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। वह जिस होटल का नाम बता रही थी, उस पर पुलिस पहुंची। वहां होटल नहीं था। उसका नाम एक्स हाल कैफे है। उसमें केबिन बना था, जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। कैफे का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। आरोपियों की पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की गई। तीनों आरोपी मजदूरी करते हैं। यशपाल युवती को पहले से जानता था। इसलिए बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया। दोस्त भी साथ गए। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कैफे संचालक को भी नोटिस दिया गया है।

कईबार हो चुकी हैं ऐसी ही वारदातें

शहर में युवतियों और किशोरियों के साथ होटलों में घटना कई बार हो चुकी हैं। मगर, कैफे में पहली बार हुई। कैफे में घंटों के हिसाब से केबिन दिए जाते हैं। इन पर पुलिस की नजर नहीं होती है। एक साल पहले हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक कैफे में पुलिस ने छापा मारा था। वीडियो वायरल हुआ था। केबिन बने थे, जिसमें युवक और युवतियों को बुलाया जाता था। अब सदर क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस के आलाधिकारियों भी एक्शन में आते हुए होटल-कैफों पर नजर रखने के दिशानिर्देश पुलिस को दिए हैं।

Tags: Accused ArrestedAgra Newsagra policegang rape in AgraRape of studentUP Crime NewsUP News
Share198Tweet124Share49

Digital Desk

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को  दी दर्दनाक मौत

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को दी दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
May 25, 2026

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पर...

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

by Kirtika Tyagi
May 25, 2026

Bulandshahr Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Next Post
Breaking News : आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई

Breaking News : आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई

ट्रंप के आते ही खामेनेई ने छोड़ी गद्दी, इस रहस्यमयी शख्स को सौंपी गई ईरान के सुप्रीम लीडर की कुर्सी

ट्रंप के आते ही खामेनेई ने छोड़ी गद्दी, इस रहस्यमयी शख्स को सौंपी गई ईरान के सुप्रीम लीडर की कुर्सी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist