शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

U P toll plaza scam लालगंज में मास्टरमाइंड गिरफ्तार ,42 टोल प्लाजा पर कितने करोड़ की हुई अवैध वसूली

लालगंज टोल प्लाजा घोटाले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार। 42 टोल प्लाजा पर फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए 120 करोड़ से ज्यादा की अवैध वसूली का मामला। एसटीएफ की छापेमारी में अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। एनएचएआई ने जांच शुरू कर दी है

by SYED BUSHRA
जनवरी 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
Toll Plaza scam mastermind arrested
Share on FacebookShare on Twitter

Toll Plaza scam : लालगंज (मीरजापुर)। देश के 42 टोल प्लाजा पर 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध वसूली और राजस्व चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुवार रात एसटीएफ और लालगंज पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड सावन लाल कुम्हावत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सावन लाल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले का रहने वाला है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया। इससे पहले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

कैसे चल रहा था खेल

आरोपियों ने टोल बूथ के कंप्यूटर में एनएचएआई के सॉफ्टवेयर के साथ साथ एक समानांतर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर रखा था। इस सॉफ्टवेयर की मदद से फास्ट टैग वाले वाहनों से जुड़े नियमों को दरकिनार कर अवैध वसूली की जा रही थी। बिना फास्ट टैग वाले वाहनों से दोगुना टोल टैक्स वसूला जाता और पैसे सीधे इस फर्जी सॉफ्टवेयर में दर्ज होते।

RELATED NEWS

UP से खूंखार आतंकी गिरफ्तार….एसटीएफ और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

UP से खूंखार आतंकी गिरफ्तार….एसटीएफ और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मार्च 6, 2025
Sultanpur

Sultanpur incident: एक और आरोपी गिरफ्तार, जानिए अंकित यादव कितना खूंखार और कैसे आया पुलिस के हाथ?

अक्टूबर 29, 2024

मास्टरमाइंड सावन लाल की भूमिका

पुलिस ने बताया कि सावन लाल ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। जांच में पता चला कि रोजाना औसतन 45,000 रुपये का टोल टैक्स गबन किया जा रहा था। एसटीएफ की टीमें अब अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं।

गिरफ्तार हुए अन्य आरोपी

जांच के दौरान आलोक कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, और राजीव कुमार मिश्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी और फर्जी टोल पर्चियां बरामद हुईं।

टोल प्लाजा पर तकनीकी गड़बड़ियां

देशभर के कई टोल प्लाजा पर इस फर्जीवाड़े के चलते सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। एनएचएआई ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की लंबी लिस्ट

फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए कई राज्यों के टोल प्लाजा पर अवैध वसूली हो रही थी। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, और गुजरात के प्लाजा शामिल हैं। एसटीएफ की छापेमारी के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

सख्त कार्रवाई का आश्वासन

एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि दोषी पाए जाने पर टोल संचालकों के अनुबंध रद्द कर दिए जाएंगे। टोल कर्मियों की करतूतों पर सख्त कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Tags: illegal toll collectionSTFToll Plaza scam
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP से खूंखार आतंकी गिरफ्तार….एसटीएफ और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

UP से खूंखार आतंकी गिरफ्तार….एसटीएफ और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

by Kirtika Tyagi
मार्च 6, 2025

UP : उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI मॉड्यूल से...

Sultanpur

Sultanpur incident: एक और आरोपी गिरफ्तार, जानिए अंकित यादव कितना खूंखार और कैसे आया पुलिस के हाथ?

by Mayank Yadav
अक्टूबर 29, 2024

Sultanpur robbery case: सुल्तानपुर के चौक ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को हुई करोड़ों की लूटकांड में बड़ी सफलता मिली...

UP Police

UP Police: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में STF को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
मार्च 15, 2024

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक होने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ ने कौशांबी जिले...

UP Paper Leak Case

UP Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में STF को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के मुखिया समेत छह लोग हुए गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
मार्च 6, 2024

UP Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश में पुलिस पेपर लीक मामले में एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लग गई है. पेपर...

Atiq Ahmed: गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता की चाल, भेष बदलकर कराई अतीक की सारी संपत्ति अपने नाम

by Anu Kadyan
अप्रैल 25, 2023

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब शाइस्ता परवीन उसके साम्राज्य को संभालने में जुटी...

Next Post
Republic Day Celebrations 2025

गणतंत्र दिवस परेड के बाद हुई शानदार शुरुआत, जानें ‘भारत पर्व 2025’ का समय, स्थान और गाइडलाइंस 

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

मिलिए इस ऑटो चालक से, जिसे Republic Day का बनाया गया चीफ गेस्ट, फिर DM के साथ फहराया तिरंगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist