सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

बाराबंकी में दो दोस्तों ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। अनूप और पप्पू नामक इन दोस्तों ने पत्नियों की अदला-बदली कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

by Vinod
अगस्त 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आज के समय में कोई भी रिश्ता कब तार-तार हो जाए कुछ नहीं कह सकते। कभी पत्नी ऐसा गुल खिला देती हैं कि पति माथा पीटते रह जाते हैं तो कभी-कभी पति मर्यादा की सारी हदें पार कर देते हैं कि वह खबर बन जाते हैं। अब कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब मामला यूपी के बाराबंकी से सामने आया है। यहां एक दोस्त ने अपनी पत्नी को दूसरे जिगरी के पास भेज दिया। जबकि उसकी बीवी को अपने पास रख लिए। पत्नियों की अदला-बदली के बाद अब नया ड्रामा भी सामने आया है। एक दोस्त तो खुश है, लेकिन दूसरा नाराज हो गया। एक दोस्त अपने दोस्त पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बना रहा है और खुद दोस्त की पत्नी के साथ रह रहा है।

ये कहानी बराबंकी की है। यहां अनूप उर्फ लल्लू नाम का युवक अपनी पत्नी को अपने दोस्त पप्पू उर्फ कल्लू के साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा है और खुद भी पप्पू की पत्नी के साथ 4 महीने से रहा है। कल्लू ने बताया कि जब भी वह अनूप की पत्नी को अनूप के घर भेजता है तसे वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। इसमें मेरी पत्नी सविता भी उसका साथ दे रही है। मेरी पत्नी भी मुझ पर अनूप की पत्नी से कोर्ट मैरिज करने का दबाव डाल रही है। मैं और अनूप की पत्नी 4 महीने से मजबूरी में साथ रह रहे हैं। पप्पू का कहना है कि अनूप की पत्नी भी अब मेरे साथ रहना नहीं चाह रही। वह भी अनूप के साथ रहने पर अड़ी है। मैं अनूप की पत्नी को लेकर उसके घर गया। लेकिन अनूप ने हम दोनों को भगा दिया।

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

अगस्त 29, 2026

अनूप की पत्नी लोनी कटरा की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी शादी अनूप से 2 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही अनूप उसके साथ मारपीट करने लगा था। महिला ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा और मारपीट कर अनूप उसे मायके छोड़ आया था। इसके बाद करीब डेढ़ साल तक वह अपने मायके में ही रही। फिर उसके मायके वालों ने उसे समझाकर ससुराल भेज दिया था। पत्नी ने कहा कि जब से मैं मायके से आई हूं, तब ये अनूप मुझ पर पप्पू के साथ रहने का दबाव बना रहा है। मैं विरोध करती हूं तो मुझे जान से मारने की धमकी देता है और कहता कि मेरे घर में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है। तुम पप्पू के साथ ही पति-पत्नी की तरह रहो। अब मैं तुम्हरा पति नहीं और न ही तुम मेरी बीवी। अब तुम पप्पू की पत्नी हो।

पप्पू ने बताया कि जब मैं घर पर नहीं होता था। तब अनूप अक्सर मेरे घर आता था। इसी बीच मेरी पत्नी और अनूप के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच संबंध भी बने हैं। अनूप किसी भी कीमत पर मेरी पत्नी को नहीं छोड़ रहा है और 4 महीने से दोनों साथ रहे हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। मेरी पत्नी ने मुझे 10 हजार रुपये दिए और कहा कि तुम भी अनूप की पत्नी से कोर्ट मैरिज कर लो। पप्पू ने बताया कि अनूप मेरी पत्नी के साथ हमीमून बनाने के लिए दूसरे शहर भी गया। जबकि अनूप की पत्नी मेरे साथ रही। अनूप के चलते मेरा और अनूप की पत्नी का जीवन बर्बाद हो रहा है। अनूप और मेरी पत्नी एक साथ रह रहे हैं। अनूप ने मेरे साथ छल किया है। मैंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। अनूप की पत्नी भी पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि अनूप, उसकी पत्नी और पप्पू, सविता के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रही हैं। दोनों युवक 7 साल से अहमदाबाद में नौकरी कर रहे हैं और वहीं दोनों एक-दूसरे से 200 मीटर की दूरी पर रहते हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। इस वजह से दोनों का एक-दूसरे के घर पर आना जाना था। पप्पू की शादी 7 साल पहले ही हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। अनूप को कहना है कि पप्पू के कहने पर हमने पत्नियों को अदला-बदली की। अब पप्पू मेरी पत्नी के साथ नहीं रहना चाह रहा। जबकि पप्पू की पत्नी मेरे साथ खुश है। हमदोनों ने कोर्ट में शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

 

Tags: barabanki newshusbands swapping wivesUP Newswife swapping
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Next Post
UP weather

UP का मौसम 21 अगस्त 2025: मॉनसून फिर से हुआ सक्रिय, अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

‘हेराफेरी’ पर CM योगी का बड़ा एक्शन, 22 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त, वेतन की रिकवरी के साथ दर्ज होगी FIR

‘हेराफेरी’ पर CM योगी का बड़ा एक्शन, 22 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त, वेतन की रिकवरी के साथ दर्ज होगी FIR

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist