सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

65 साल के कसाई ने बच्चे के काटे हाथ-पैर, सिर को धड़ से किया अलग, फिर टुकड़ों के साथ कर डाला ये घिनौना कृत्य

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 65 साल के दादा ने अपने पोते ही बड़ी क्रूरता के साथ हत्या कर दी। आरोपी ने 10 साल के बच्चे का मुंह दबाकर मर्डर कर दिया।

by Vinod
अगस्त 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 65 साल के दादा ने अपने पोते ही बड़ी क्रूरता के साथ हत्या कर दी। आरोपी ने 10 साल के बच्चे का मुंह दबाकर मर्डर कर दिया। फिर चापड़ के जरिए शव के 6 टुकड़े कर डाले। कसाई ने पहले बच्चे के दोनों हाथ-पैर काटे, फिर सिर और धड़ को अलग किया। इसके बाद टुकड़ों को पॉलीथिन में भरकर एक-एक को फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

ये क्रूर हत्याकांड प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र इलाके में हुआ। यहां दादा सरन सिंह अपने पौते यश के साथ रहता था। यश कक्षा 11वीं का छात्र था। आरोपी दादा ने पुलिस को बताया कि यश को वह पहले कमरे के अंद लेकर गया और मुंह दबाकर हत्या कर दी। फिर शव के 6 टुकड़े किए। टुकड़ों को अलग-अलग पॉलिथिन में भरा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शव के टुकड़ों ठिकाने लगाने के लिए शाम होने के इंतजार किया।

RELATED NEWS

Prayagraj News: प्रयागराज में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Prayagraj News: प्रयागराज में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

जुलाई 27, 2026
Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

जुलाई 14, 2026

टारोपी ने पुलिस को बताया कि धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा। यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया। धड़ फेंकते समय भैंस चरा रही एक वृद्धा की नजर उस पर पड़ गई, जिससे जानकारी मिलने के बाद सीसीटीवी के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने सिर को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जांच शुरू की।

हत्याकांड के मामले में पुलिस ने करेली सदियापुर निवासी आरोपी दादा सरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यश के शरीर के छह टुकड़े कर छह घंटे में शव का ठिकाना लगा दिया। पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर अभिषेक भारती व डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि सदियापुर निवासी सरन सिंह की बेटी ने 2023 और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों की मौत से सरन सिंह परेशान हो गया।

डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने इस बीच आरोपी कौशाम्बी के रहने वाले एक तांत्रिक के संपर्क में आया। शक था कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है। तांत्रिक के कहने पर ही सरन ने यश को मंगलवार सुबह 8ः30 बजे स्कूल जाते वक्त किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ कल्याणी देवी स्थित मकान में ले गया और फिर आरी व चापड़ से शरीर के छह टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आरी व चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि कमरे आते ही यश के पीछे से सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जमीन पर गिरने पर गिरते ही कपड़ा से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद आरी व चापड़ से पहले सिर काटा, फिर दोनों हाथ, पैर व धड़ को काटकर शरीर से अलग कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा और यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया। हालांकि, शव का धड़ फेंकते समय भैंस चरा रही एक वृद्धा की नजर पड़ गई।

पुलिस को अबतक यश का का सिर व धड़ मिला है जबकि अन्य हिस्से नहीं मिले हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यश के कपड़े को यमुनापुल से नदी में फेंक दिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें गठित कर दी है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कौशाम्बी के रहने वाले तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी और तांत्रिक को फांसी का सजा होनी चाहिए।

Tags: accused grandfather arrestedchopped body into piecesGrandfather killed grandsonPrayagraj NewsTantrik
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Prayagraj News: प्रयागराज में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Prayagraj News: प्रयागराज में साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

by Sadaf Farooqui
जुलाई 27, 2026

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित सुभाष चौराहे के पास रविवार रात एक...

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Tragic River Drowning: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Illegal Detention: प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप...

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Prayagraj Family Death Case: प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

Next Post
CM Yogi Govt UP

CM Yogi ने चेताया- 'अब जो डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करेगा, उसे खुद पलायन करना पड़ेगा'

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist