मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

CM योगी आदित्यनाथ ने 12 IPS के क्यों किए ट्रांफसर, हटाए गए कानपुर से लेकर प्रयागराज तक ये बड़े अफसरान

UP News: योगी सरकार ने यूपी में 12 आईपीएस अफसरों के किए ट्रांसफर, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज पुलिस कमिश्नरी में भी हुए फेरबदल।

by Vinod
दिसम्बर 22, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। नए साल से पहले यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। एकाएक योगी सरकार ने सूबे के एक दर्जन पुलिस कप्तानों के ट्रांसफर कर दिए। इन तबादलों ने राज्य के कई चर्चित आईपीएस के नाम भी शामिल हैं। कानपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा को पुलिस अधीक्षक कासगंज बनाया गया है। आंकिता शर्मा दुष्कर्म के आरोपी एसीपी मोहसिन खान मामले की जांच कर रही थीं। वहीं डॉ अजय पाल शर्मा को पुलिस अधीक्षक जौनपुर से प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है।

12 आईपीएस के ट्रांसफर

प्रदेश की योगी सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। लिस्ट में कई बड़े आईपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं। डॉक्टर कौस्तुभ को पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर से पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है। जबकि केशव कुमार को पुलिस उपायुक्त लखनऊ से पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर बनाया गया है। लेडी आईपीएस अपर्णा रजत कौशिक को एसपी कासगंज से एसपी अमेठी के पद पर भेजा गया है। वहीं एसपी अमेठी अनूप सिंह को पीएसी लखनऊ भेजा गया है। विक्रांत वीर को बलिया एसपी से देवरिया एसपी बनाया गया है।

RELATED NEWS

UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

अगस्त 21, 2026
UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

अगस्त 14, 2026

इनका भी हुआ तबादला

इनके अलावा ओमवीर सिंह को डीसीपी पश्चिम लखनऊ से एसपी बलिया बनाया गया है। रामनारायण सिंह को डीसीपी लखनऊ से एसपी बहराइच बनाया गया है। अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर बनाए गए हैं। संकल्प शर्मा एसपी देवरिया से डीसीपी लखनऊ बनाए गए हैं। चिरंजीवी नाथ सिंह को एडिशनल एसपी बाराबंकी से पुलिस अधीक्षक हाथरस बनाया गया है। निपुण अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक हाथरस से डीसीपी लखनऊ बनाया गया है। चिरंजीवी नाथ सिंह का प्रमोशन हुआ और वह आईपीएस बन गए हैं। चिंरजीवी नाथ की छवि एक इमानदार और तेज-तर्राक पुलिस अफसरों में की जाती है। जिसका उन्हें इनाम भी मिला।

तीन को शंट किया गया

योगी सरकार ने लेडी आईपीएस प्राची सिंह को एसपी सिद्धार्थनगर से पीएसी लखनऊ भेज दिया गया है। प्राची के खिलाफ अपना दल के विधायक विनय वर्मा लगभग एक सप्ताह से ज्यादा धरने पर बैठे हुए थे। इस दौरान यह तबादले की खबर सामने आई है। वृंदा शुक्ला एसपी बहराइच को महिला एवं बाल विकास सुरक्षा संगठन लखनऊ भेज दिया गया है। बहराइच में जब हिंसा हुई थी तभी से लगातार सवाल उठ रहे थे कि पुलिस के फेलियर की वजह से एक घटना घटी है। एसपी को हटाने की मांग उठ रही थी। विवादों में रहने वाली एसपी सिद्धार्थनगर प्राची सिंह, बहराइच हिंसा के कारण एसपी वृंदा शुक्ला और विधायक से पंगा लेने वाले एसपी अमेठी अनूप सिंह समेत कुल तीन को शंट किया गया है।

Tags: CM Yogi AdityanathipstransferYogi Government
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Women-Centric Plans: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं के लिए बड़े...

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

UP Women Financial Scheme:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक योजना लाने की...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

UP New City Project

Basic Pay Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में श्रमिकों की सैलरी का 50% होगा मूल वेतन

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Basic Pay Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

Next Post
जानिए बिना नागा साधुओं के क्यों अधूरा है महाकुंभ का आगाज, पर्व के बाद इस रहस्यलोक में लीन हो जाते हैं संत

जानिए बिना नागा साधुओं के क्यों अधूरा है महाकुंभ का आगाज, पर्व के बाद इस रहस्यलोक में लीन हो जाते हैं संत

कातिल का कत्ल, वादी-गवाहों की मौत पर 43 साल तक जिंदा रही ‘तारीख’, सबसे बड़े नरसंहार को याद कर सिहर गई श्रीदेवी

कातिल का कत्ल, वादी-गवाहों की मौत पर 43 साल तक जिंदा रही ‘तारीख’, सबसे बड़े नरसंहार को याद कर सिहर गई श्रीदेवी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In