मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: कौन है वो ‘स्पेशल 52’ IPS, जिन्हें बनाया गया डीजी, एडीजी, आईजी और डीआईजी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल पर 52 IPS अफसरों को दी बड़ी सौगात, बनाए गए डीजी से लेकर डीआईजी।

by Vinod
दिसम्बर 31, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। प्रदेश के 52 आईपीएस अफसरों को नए साल की बड़ी सौगात मिली है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने सभी का प्रमोशन कर दिया गया। 1992 बैच के आईपीएस व एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सीबीसीआईडी का डीजी बनाया गया है। जबकि वर्ष 2000 बैच के तीन अफसरों को एडीजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इनमें नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, आईजी रेंज लखनऊ प्रशांत कुमार द्वितीय और आईजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी शामिल हैं। साथ ही कई आईपीएस अफसर 31 दिसंबर 2024 को रिटायर भी हुए। वहीं 25 उपनिरीक्षक को निरीक्षक बनाया गया है। 204 मुख्य आरक्षी भी प्रोन्नत किए गए हैं।

9 आईपीएस बनाए गए आईजी

नए साल से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की ‘खाकी’ को बड़ी सौगात मिली है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद 52 आईपीएस अफसरों की पदोन्नति कर दी गई है। प्रमोट किए गए आईपीएस अफसरों में एक को डीजी तो तीन को एडीजी बनाया गया है। जबकि 2007 बैच के 9 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें अमित पाठक, जोगेंद्र कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रताप सिंह, योगेश सिंह और गीता सिंह शामिल हैं।

RELATED NEWS

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

अगस्त 3, 2026
Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

जुलाई 22, 2026

25 आईपीएस को बनाया गया डीआईजी

2011 बैच के 25 आईपीएस को एसएसपी से डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें शैलेश कुमार पांडेय, अजय कुमार, अभिषेक सिंह, देवरंजन वर्मा, राजेश एस., हेमंत कुटियाल, शालिनी, स्वप्निल ममगई, डी. प्रदीप कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्य कांत त्रिपाठी, विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, आलोक प्रियदर्शी, सुनीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधा सिंह, दिनेश सिंह, कमला प्रसाद यादव, अरविंद कुमार मौर्य, रामबदन सिंह, तेज स्वरूप सिंह, सुभाष चंद्र शाक्य और ह्यदेश कुमार शामिल हैं। इनके अलावा 2010 बैच के आईपीएस डॉ. धर्मवीर सिंह को भी डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

13 आईपीएस को सेलेक्शन ग्रेड

वर्ष 2012 बैच के 13 आईपीएस को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। इनमें विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीना और राजकरन अय्यर शामिल हैं।

निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत

प्रदेश पुलिस के 25 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को ज्येष्ठता के आधार पर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की संस्तुति के बाद पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया गया। इसके अलावा 204 मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत किया गया है। ये पदोन्नति चयन वर्ष 2024 की रिक्तियों के सापेक्ष की गई हैं।

ये अफसर हुए रिटायर

डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत, डीआईजी बाबू राम और डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के अलावा 10 पीपीएस अधिकारी भी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इनमें एएसपी डॉ. मनोज कुमार, डिप्टी एसपी राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, कुलदीप तिवारी, अजय कुमार चौहान, जगदीश कुमार, प्रियतोष त्रिपाठी, राज बहादुर सिंह और हरि नारायण मिश्रा शामिल हैं।

Tags: 52 IPS promotedips officerUP GovernmentUP PoliceYogi Government
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

UP Police History:  उत्तर प्रदेश पुलिस आज देश की सबसे बड़ी पुलिस बलों में शामिल है, लेकिन क्या आप जानते...

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 22, 2026

Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है।...

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’,  27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’, 27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Fugitive Arrested After 27 Years: करीब 27 वर्षों तक पुलिस की नजरों से बचकर अलग पहचान के साथ जीवन बिताने वाले...

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Sub-Inspector Found Dead : लखनऊ में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पुलिस महकमे...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post
ISRO

ISRO News: ISRO ने रच डाली अंतरिक्ष में नई मिसाल, अमेरिका और यूरोप से कमाए अरबों रुपये

controlling diabetes with natural drink

Health tips : क्या सालों पुरानी शुगर ग्रीन ड्रिंक पीकर,जड़ से खत्म की जा सकती है?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist