Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘आस्था के साथ खिलवाड़ बंद करें..’ विधानसभा में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार किया, लेकिन जनता ने उसकी एक नहीं सुनी।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 4, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP Assembly
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Assembly: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार किया, लेकिन जनता ने उसकी एक नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में रिकॉर्ड 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई जिनमें 33 करोड़ महिलाएं शामिल थीं। इसके बावजूद पूरे आयोजन में कोई छेड़खानी, लूट, हत्या या किसी अन्य आपराधिक घटना की सूचना नहीं आई।

सीएम योगी ने महाकुंभ की भव्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर सराहा गया। विदेशी मीडिया ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आस्था के सम्मान का प्रतीक है और 2027 में भी जनता बीजेपी का समर्थन करेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा आस्था से खिलवाड़ करता है और इसे सांप्रदायिकता से जोड़ने की कोशिश करता है।

RELATED POSTS

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

January 18, 2026
UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

January 18, 2026

यह भी पढ़े: यूपी में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, जानें किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

विकास और बजट का किया जिक्र

सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बजट को विभिन्न वर्गों के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। पहला बजट किसानों के ऋण माफी के लिए समर्पित था। दूसरा बजट इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास पर केंद्रित रहा। तीसरा बजट महिलाओं को समर्पित था। चौथा बजट युवाओं के विकास के लिए लाया गया। पांचवां बजट आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए था। इसके अलावा उनकी सरकार ने अयोध्या में रामलला के लिए भी एक विशेष बजट पेश किया।

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार जो कहती है उसे (UP Assembly) पूरा करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का आयोजन भारत की समृद्ध विरासत और विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में भी सरकार इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी और आस्था एवं विकास का संतुलन बनाए रखेगी।

 

Tags: CM Yogiup assembly
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

by Mayank Yadav
January 8, 2026

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं...

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

Next Post
जानें कैसे हुआ चंबल की ‘बिल्ली’ कुसुमा नाइन का ‘द एंड’, डकैतन की मौत पर इस गांव में क्यों जलाए गए घी के दीपक

जानें कैसे हुआ चंबल की ‘बिल्ली’ कुसुमा नाइन का ‘द एंड’, डकैतन की मौत पर इस गांव में क्यों जलाए गए घी के दीपक

Steve Smith Big Announcement

भारत से हार का गम नहीं झेल पाए स्टीव स्मिथ, ODI क्रिकेट को कहा अलविदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist