मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mirzapur meat war: BJP सांसद की दावत में बकरे की बोटी को लेकर बवाल, थप्पड़ से लेकर लात-घूंसे तक

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीजेपी सांसद विनोद बिंद की दावत में बकरे की बोटी को लेकर बड़ा विवाद हुआ। युवक ने खाना परोस रहे लड़के को थप्पड़ मारा, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हंगामा इतना बढ़ा कि दावत को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

by Mayank Yadav
नवम्बर 15, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mirzapur
Share on FacebookShare on Twitter

Mirzapur meat war: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीजेपी सांसद विनोद बिंद द्वारा आयोजित एक दावत में बकरे की बोटी को लेकर जमकर हंगामा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई और लात-घूंसे तक पहुंच गया। दरअसल, दावत में शामिल एक युवक को खाने में बकरे की बोटी नहीं मिली, जिस पर उसने खाना परोस रहे लड़के को थप्पड़ मार दिया। फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, और देखते ही देखते दावत में मौजूद लोग इस विवाद में कूद पड़े। इसके बाद वहां जमकर बर्तन और बाल्टियों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। सांसद के प्रतिनिधि ने इस घटना को विपक्ष की साजिश करार दिया है।

Mirzapur में हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश के Mirzapur जिले के करसड़ा स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित दावत में बकरे की बोटी को लेकर हुआ विवाद खतरनाक हाथापाई में तब्दील हो गया। भदोही से बीजेपी सांसद विनोद बिंद ने समाज को एकजुट करने के लिए यह दावत रखी थी, लेकिन इसे लेकर मचने वाला बवाल किसी के गले नहीं उतरा। घटना उस समय हुई जब एक युवक को खाने में सिर्फ सब्जी का सूप मिला और बोटी नहीं मिली। इस पर नाराज होकर उसने खाना परोस रहे लड़के को थप्पड़ मारा और फिर दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।

RELATED NEWS

Mirzapur

मिर्जापुर में ‘मौत की रफ्तार’: खड़ी ट्रक से भिड़ी कार, बाप-बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत

नवम्बर 28, 2025
Mirzapur

इंतज़ार खत्म! ‘मिर्ज़ापुर 4’ इस तारीख के आसपास होगी रिलीज़, जानें कौन है नया ‘किंग ऑफ़ मिर्ज़ापुर’!

नवम्बर 21, 2025

हंगामे का कारण

यह विवाद केवल दोनों युवकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दावत में मौजूद अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। लड़ाई में बाल्टियों और बर्तनों का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। कई लोगों के सिर फट गए, और कुछ के हाथ और पैर में चोटें आईं। हंगामा इतना बढ़ गया कि अन्य लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, सांसद के प्रतिनिधि उमा बिंद ने इस घटना को विपक्ष की चाल बताया और कहा कि दावत में 200 लोगों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन 1000 से ज्यादा लोग पहुंच गए, जिनमें से कई ने शराब पीकर माहौल खराब किया।

दावत की पुनः शुरुआत

Mirzapur सांसद विनोद बिंद इस दावत में सिर्फ 10 मिनट के लिए मौजूद रहे और फिर कार्यक्रम छोड़ दिया। हंगामे के बाद कुछ समय के लिए दावत रोक दी गई थी, लेकिन बाद में इसे दोबारा शुरू किया गया। उमा बिंद ने कहा कि यह पूरी घटना उनके जाने के एक घंटे बाद हुई और यह विपक्ष की साजिश है।

यहां पढ़ें: जिसको बनाया रक्षा मंत्री,उसी ने LIVE टीवी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, Video viral

Tags: Mirzapur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Mirzapur

मिर्जापुर में ‘मौत की रफ्तार’: खड़ी ट्रक से भिड़ी कार, बाप-बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत

by Mayank Yadav
नवम्बर 28, 2025

Mirzapur road accident: मिर्जापुर में प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार...

Mirzapur

इंतज़ार खत्म! ‘मिर्ज़ापुर 4’ इस तारीख के आसपास होगी रिलीज़, जानें कौन है नया ‘किंग ऑफ़ मिर्ज़ापुर’!

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Mirzapur Season 4: भारत की सबसे चर्चित क्राइम ड्रामा सीरीज़ में से एक, 'मिर्ज़ापुर' का चौथा सीज़न जल्द ही आने...

MirzaPur

कार्तिक पूर्णिमा की भेंट चढ़ा चुनार स्टेशन: ट्रेन से कटकर 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, ग़लत पटरी पर उतरी ज़िंदगियाँ

by Mayank Yadav
नवम्बर 5, 2025

MirzaPur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले में आज (बुधवार, 5 नवंबर) चुनार रेलवे स्टेशन पर एक भीषण ट्रेन हादसे...

Saroj Sargam

Mirzapur की बिरहा गायिका सरोज सरगम: विवादित गीतों पर हंगामा और गिरफ्तारी

by Mayank Yadav
सितम्बर 24, 2025

Mirzapur Saroj Sargam controversy: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते ही उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला एक बड़े विवाद का केंद्र बन...

Mirzapur

बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड लगाएगी प्लांट, जिला प्रशासन से मिलकर शुरू की जमीन की तलाश

by Mayank Yadav
अप्रैल 29, 2025

Mirzapur Solar Plant: मिर्जापुर में ऊर्जा और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बुंदेलखंड सौर ऊर्जा...

Next Post
Pornography

Pornography in India: भारत में बढ़ता पोर्नोग्राफी का प्रभाव, क्या सरकार को नहीं कोई चिंता?

Bollywood celebrities

फ़िल्मों से ज़्यादा यहां कमाते है ये बॉलीवुड के मशहूर सितारे, आइये जाने किस की है कितनी कमाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist