मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी में शिक्षामित्रों की बढ़ेगी सैलरी! योगी कैबिनेट की बैठक में लग सकती है 12 अहम प्रस्तावों पर मुहर

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज लखनऊ में होने जा रही है, जिसमें शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने समेत 12 अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। किसानों और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी राहत भरे फैसले संभव हैं।

by Mayank Yadav
मई 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Cabinet
Share on FacebookShare on Twitter

UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज कैबिनेट की अहम बैठक करने जा रही है, जिसमें आम लोगों से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। लोकभवन में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस बैठक में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी जैसे प्रस्ताव शामिल हैं, जिनकी लंबे समय से मांग हो रही थी। इसके साथ ही राज्य के किसानों, शहरी विकास और भवन निर्माण से जुड़े मामलों पर भी विचार होगा। यूपी में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को सुधारने की दिशा में भी बड़ा फैसला लिए जाने की संभावना है।

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मिल सकती है राहत

लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहे शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार आज राहत दे सकती है। कैबिनेट की बैठक में उनके मानदेय में इजाफे का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो हजारों कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

RELATED NEWS

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

अगस्त 24, 2026
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए वर्दी भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, अवकाश यात्रा सुविधा और बच्चों की शिक्षा सहायता में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए वर्दी भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, अवकाश यात्रा सुविधा और बच्चों की शिक्षा सहायता में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

जुलाई 7, 2026

सीड पार्क से किसानों को फायदा

UP Cabinet बैठक में एक और अहम प्रस्ताव है सीड पार्क (Seed Park) बनाने का। सरकार 200 एकड़ भूमि में यह पार्क विकसित करने जा रही है। इसके बनने के बाद राज्य को बीजों के लिए बाहर के राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे किसानों को समय पर और गुणवत्ता युक्त बीज मिल सकेंगे, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि संभव होगी।

आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत मिल सकती है

यूपी सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक नई योजना लेकर आ रही है। “उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम” के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा गया है। यदि इसे मंजूरी मिलती है तो सरकार को किसी एजेंसी की मदद से आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती नहीं करनी पड़ेगी। यह निगम भर्ती से लेकर वेतन तक की जिम्मेदारी निभाएगा। इससे कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

शहरी विकास और भवन निर्माण को नई दिशा

UP Cabinet में कुछ विकास प्राधिकरणों की सीमाओं के विस्तार का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे भवन निर्माण को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। साथ ही अमृत योजना में निकाय अंश के बंटवारे को लेकर भी निर्णय होने की संभावना है। इससे प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर FIR दर्ज, माफीवीर बने मंत्री

Tags: UP CABINET
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet Meeting Today

UP Cabinet Meeting: आज योगी सरकार लेगी बड़े फैसले, पुलिस भर्ती से लेकर एक्सप्रेसवे तक 19 प्रस्तावों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

UP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे लोकभवन में यूपी कैबिनेट की अहम...

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए वर्दी भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, अवकाश यात्रा सुविधा और बच्चों की शिक्षा सहायता में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए वर्दी भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, अवकाश यात्रा सुविधा और बच्चों की शिक्षा सहायता में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

UP Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

UP Cabinet

UP Cabinet Meeting 2025: बैठक में लिए गए 13 बड़े फैसले, PRD जवानों का भत्ता बढ़ा, दिव्यांग बच्चों के लिए मुफ्त ज़मीन आवंटन

by Mayank Yadav
अप्रैल 8, 2025

UP Cabinet Meeting 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 8 अप्रैल 2025 को लखनऊ में आयोजित हुई यूपी कैबिनेट...

Mahakumbh 2025:

यूपी सीएम ने कैबिनेट संग लगाई संगम में आस्था की डुबकी, मंत्रियों ने किया योगी पर गंगाजल की बौछार

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 22, 2025

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस...

Next Post
UPPSC

UPPSC 2025: अब हर बार नहीं करना होगा आवेदन, लागू हुई OTR प्रणाली, जानिए इसके फायदे

Operation Sindoor India Technological Power

सेमी-कंडक्टर निर्माण में भारत की बड़ी छलांग ,टेक्नोलॉजी बनी सबसे बड़ा हथियार, कितनों को मिलेगा रोज़गार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In