बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पीएम मोदी-अमित शाह और सीएम योगी के बीच हुआ मंथन, अब ये नेता होगा यूपी बीजेपी का अगला अध्यक्ष

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सीएम योगी के दिल्ली दौरे से लखनऊ में संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

by Vinod
जुलाई 20, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत मिलने लगे है। मिशन 2027 को सक्सेसफुल बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्रह अमित शाह ने कमान अपने हाथों में थाम ली है। जल्द ही यूपी बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में भी बड़ा फेरबदल होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ को नए मंत्री मिलने के साथ कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। चर्चा ऐसी भी है कि डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य यूपी बीजेपी के अगले चीफ हो सकते हैं। केशव मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदेश को नया डिप्टी सीएम मिलने की चचाएं जोरों पर चल रही हैं।

यूपी में लगभग-लगभग सियासी बिगुल फुंक चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी भी अमित शाह के साथ 2027 के सियासी दंगल को फतह करने के लिए जुट गए हैं। इसी कड़ी में बीतेदिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिल्ली तलब किया गया था। गृहमंत्री अमित शाह से केशव मौर्य की मुलाकात हुई। बंद कमरे में दोनों ने 35 मिनट तक चर्चा की। इसके बाद दूसरे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दिल्ली पहुंचे और वह भी अमित शाह से मिले। शनिवार को अचानक फिर से दिल्ली के अंदर कैमरों की चहलकदमी बढ़ गई। एकाएक सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दिल्ली में लैंड करता है। सीएम योगी सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से मिलते हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कयासों का बाजार गर्म हो जाता है।

RELATED NEWS

Migraine Care Tips: माइग्रेन से परेशान हैं तो इन चीजों से बना ले दूरी, नहीं तो हो सकती है ज़्यादा दिक्कत

Migraine Care Tips: माइग्रेन से परेशान हैं तो इन चीजों से बना ले दूरी, नहीं तो हो सकती है ज़्यादा दिक्कत

अगस्त 19, 2026
Unsafe Spices in India: भारत की इन मसाला कंपनियों पर उठा बड़ा सवाल, जांच में केवल इतने मसाले खाने के लिए ही असुरक्षित मिले

Unsafe Spices in India: भारत की इन मसाला कंपनियों पर उठा बड़ा सवाल, जांच में केवल इतने मसाले खाने के लिए ही असुरक्षित मिले

अगस्त 19, 2026

जनकार बताते हैं कि सीएम योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के नाम के अलावा मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। दोनों के बीच काफी देर तक मुलाकात हुई। करीब एक घंटे तक प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच बैठक हुई है। इसके बाद योगी आदित्यनाथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने आवास पर पहुंचे। फिर सीएम योगी का काफिला अमित शाह के घर पर पहुंचता है। गृहमंत्री और सीएम योगी के बीच मंथन होता है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष का नाम सामने आ सकता है।

इनसब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हृदयतल से आभार प्रधानमंत्री जी। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को लेकर पीएमओ इंडिया की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है। पीएमओ इंडिया के एक्स हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के पल की कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह से मिले और उनका आभार जताया।

वहीं प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी बरेली में गृहमंत्री से मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद प्रदेश में संगठन और मंत्रिमंडल को लेकर गतिविधि तेज होने के कयास लग रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से नये प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने का इंतजार हो रहा है। अब चर्चा है कि विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय हो सकता है। इसके तत्काल बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की प्रक्रिया शु़रू होगी। इसमें वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव और अगले विधानसभा चुनाव के लिहाज से मंत्रिमंडल में विस्तार के सहारे बीजेपी जातीय समीकरण साधने का दांव चलेगी।

 

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Migraine Care Tips: माइग्रेन से परेशान हैं तो इन चीजों से बना ले दूरी, नहीं तो हो सकती है ज़्यादा दिक्कत

Migraine Care Tips: माइग्रेन से परेशान हैं तो इन चीजों से बना ले दूरी, नहीं तो हो सकती है ज़्यादा दिक्कत

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Migraine Care Tips: आजकल माइग्रेन की समस्या कई लोगों को परेशान कर रही है। यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें...

Unsafe Spices in India: भारत की इन मसाला कंपनियों पर उठा बड़ा सवाल, जांच में केवल इतने मसाले खाने के लिए ही असुरक्षित मिले

Unsafe Spices in India: भारत की इन मसाला कंपनियों पर उठा बड़ा सवाल, जांच में केवल इतने मसाले खाने के लिए ही असुरक्षित मिले

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Unsafe Spices in India: भारतीय मसालों का स्वाद पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है, लेकिन अब इनकी गुणवत्ता को...

IndiGo की ऑनलाइन हुई सर्विस ठप, टिकट बुकिंग और कई तकनिकी समस्याओं का यात्रियों को करना पड़ा सामना

IndiGo की ऑनलाइन हुई सर्विस ठप, टिकट बुकिंग और कई तकनिकी समस्याओं का यात्रियों को करना पड़ा सामना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

IndiGo Technical Glitch: देश की बड़ी एयरलाइन IndiGo की ऑनलाइन सेवाएं बुधवार, 19 अगस्त को तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित...

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Delhi CNG Blast: राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया।...

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

शेयर बाजार में फिर भूचाल, सेंसेक्स 326 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। 19 अगस्त को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स...

Next Post
अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

Gold Rate Today

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल! देखें 20 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताजा रेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist