गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP: लव ट्रायंगल के शक में बर्बरता, शराब पिलाई और आग से दागा; ससुराल वालों ने रची खौफनाक साजिश

बांदा के सांडी गांव में लव ट्रायंगल के शक में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले शराब पिलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर कमर के नीचे के हिस्से को जला दिया गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 27, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
Share on FacebookShare on Twitter

UP crime: बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के सांडी गांव में एक शख्स की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी से अलग होने के बाद रामबालक निषाद का एक महिला से संबंध हो गया था, जिसकी जानकारी पूरे गांव में फैल गई। आरोप है कि इस अवैध संबंध के शक में ससुरालवालों ने उसे पहले शराब पिलाई और फिर कपड़े उतारकर पीटा। इतना ही नहीं, उसके कमर के नीचे के हिस्से को जलाने का भी आरोप है। गंभीर रूप से घायल रामबालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शराब पिलाकर मारपीट

जानकारी के (UP) मुताबिक, सांडी गांव के निवासी रामबालक की पत्नी से कुछ साल पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ मायके चली गई और कन्नौज में एक युवक से विवाह कर लिया। बच्चों के मायके में रहने की वजह से रामबालक अक्सर ससुराल आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसका गांव की एक महिला से संबंध हो गया, जिसकी चर्चा पूरे गांव में होने लगी।

RELATED NEWS

Firozabad Aarav Murder Case

Aarav Murder Case: डेढ़ साल के मासूम की पटक पटक कर हत्या करने वाले को कोर्ट ने 40 दिन में सुनाई मौत की सजा

जुलाई 11, 2026
Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

फ़रवरी 17, 2026

अवैध संबंध के शक में हत्या

ससुरालवालों को रामबालक के अवैध संबंध का शक हुआ और उसे गांव बुलाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर कपड़े उतारकर उसकी पिटाई की गई। हमलावरों ने उसके कमर के नीचे के हिस्से को भी जला दिया। गंभीर रूप से घायल रामबालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लखनऊ न्यूज़: होटल धमकी मामले ने मचाई खलबली, बम धमाकों की धमकी के बाद होटलों की सुरक्षा बढ़ी

पुलिस ने किया मामला दर्ज

मृतक रामबालक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अवैध संबंध के शक के चलते उसकी हत्या की गई, जबकि मृतक की पत्नी ने इसे पैसों के लेनदेन से जोड़कर विवाद बताया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Tags: Banda murderup crime
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Firozabad Aarav Murder Case

Aarav Murder Case: डेढ़ साल के मासूम की पटक पटक कर हत्या करने वाले को कोर्ट ने 40 दिन में सुनाई मौत की सजा

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Firozabad Aarav Murder Case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के मामले में...

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

Bhadohi Incident: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से नाराज बताए जा...

UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

by Mayank Yadav
जनवरी 20, 2026

UP crime news: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को...

Jhansi drunken youth tragic death

Jhansi: ‘जय बजरंग बली’ बोलकर कुएं में लगाई छलांग,शराब के नशे में धुत युवक की मौत

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 6, 2025

Tragic Incident in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक हड़कंप मच...

Dalit Youth Beaten to Death

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 8, 2025

Dalit Youth Beaten to Death: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में 1 अक्टूबर की शाम एक दिल...

Next Post
akshay kumar

निखिल आडवाणी का आरोप-'लोकतंत्र ने मेरी फिल्म की कर दी हत्या'

pushpa 2

5 दिसंबर को होगी भव्य रिलीज़, जानिए क्या बताया मेकर्स ने?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist