Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Crime : कासगंज में गल्ला व्यवसायी से लूट, बदमाशों ने दी थी चुनौती

कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र में रविवार को तीन अपाचे सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गल्ला व्यवसायी दाऊ वार्ष्णेय से 5 लाख रुपये लूट लिए थे।

Gulshan by Gulshan
March 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
UP Crime
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Crime : कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र में रविवार को तीन अपाचे सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गल्ला व्यवसायी दाऊ वार्ष्णेय से 5 लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर कासगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी शिवकुमार निवासी जुनामई सम्भल को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अन्य दो बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी।

बंदायूं पुलिस ने की कार्रवाई 

मुठभेड़ के 24 घंटे बाद, कासगंज पुलिस के हाथ फिर भी खाली थे, लेकिन मंगलवार रात बंदायूं पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। बंदायूं पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो कासगंज में गल्ला व्यापारी से लूट और बंदायूं में सर्राफा व्यापारी चंदन महेश्वरी के साथ हुई लूट में भी शामिल थे।

RELATED NEWS

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

February 17, 2026
UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

January 20, 2026

दो आरोपी गिरफ्तार

बंदायूं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस सफलता के लिए एसपी देहात के.के. सरोज के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया था। थाना सहसवान पुलिस और एसओजी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में राहुल शर्मा और चरण सिंह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों का संबंध संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के मेगरा गांव से है।

बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने 1.60 लाख रुपये, दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों और एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। तीनों का इलाज सीएचसी सहसवान में चल रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कासगंज में भी एक लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें : यूपी में बढ़ी गर्मी, पारा 40 के पारा, जानें आज के मौसम का हाल…

इस घटना में इनका एक साथी पहले ही पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो चुका है। कासगंज पुलिस द्वारा लगातार दबिश देने के बावजूद बदमाशों का पकड़ा जाना मुश्किल था, लेकिन बंदायूं पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने मामले में सफलता दिलाई। अब पुलिस इस गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने की योजना बना रही है।

Tags: up crime
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Bhadohi Incident: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से नाराज बताए जा...

UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

by Mayank Yadav
January 20, 2026

UP crime news: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को...

Jhansi drunken youth tragic death

Jhansi: ‘जय बजरंग बली’ बोलकर कुएं में लगाई छलांग,शराब के नशे में धुत युवक की मौत

by SYED BUSHRA
December 6, 2025

Tragic Incident in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक हड़कंप मच...

Dalit Youth Beaten to Death

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

by SYED BUSHRA
October 8, 2025

Dalit Youth Beaten to Death: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में 1 अक्टूबर की शाम एक दिल...

UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

by Gulshan
September 27, 2025

UP Crime : उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया, जिसमें एक बेटे...

Next Post
Gold Rate Today

सोने और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं दाम ?

Railway News

लखनऊ से बिहार तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist