UP Deoria School Teachers Drink Party: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सरकारी विद्यालय के शिक्षकों और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्कूल के परिसर में शराब और नॉन-वेज पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि रसोई में छात्रों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन पकाने की जगह मांसाहारी भोजन तैयार हो रहा है और शराब की बोतलें रखी हैं। घटना के बाद, स्थानीय लोगों और यूजर्स ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच शुरू हो गई है, और अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज
UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...









