Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » bjp candidates list » UP Election 2022 :सत्ता विरोधी नेताओं को जीत दर्ज कराने का दंश झेलता बागपत, इस बार किसे पहनाएगा ताज

UP Election 2022 :सत्ता विरोधी नेताओं को जीत दर्ज कराने का दंश झेलता बागपत, इस बार किसे पहनाएगा ताज

by Zeeshan Farooqui
02/02/2022

बागपत: यूपी के बागपत जिले को यू तो महाभारत काल की उग्रता के मापदंडों से मापा जाता है। पांड़वों द्वारा मांगे गए पांच गांवों में एक बागपत (व्यागपरस्थ) भी था। मेरठ से उठी 1857 की क्रांति में यहां के शूरवीरों ने अपनी ताकत का अहसास अंग्रेजों को कराया था। बाबा शाहमल का नाम यहां के लोगों की जुबान पर रहता है।

बागपत लंबे समय से सत्ता विरोधी नेताओं को जीत दर्ज कराने का दंश झेलता आया है। यूपी में सत्ता अगर सपा की रही तो यहां पर नेता बसपा और रालोद के रहे। पहली बार यहां के नेता सत्ता पक्ष के हुए है। बागपत में तीन विधानसभा सीट बागपत, बड़ौत और छपरौली है। छपरौली सीट अधिकांश रालोद के कब्जे में ही रही। जबकि बड़ौत और बागपत सीट ने अलग-अलग पार्टी नेताओं को यहां से मौका दिया।

बागपत- यह विधानसभा सीट उस वक्त अस्तित्व में आयी जब खेकड़ा विधानसभा सीट का 2008 में परिसीमन किया गया। इस बार यहां से भाजपा ने योगेश धामा, सपा-रालोद गठबंधन ने अहमद हमीद, कांग्रेस ने अनिल देव त्यागी और बसपा ने अरुण कसाना को टिकट दिया है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बागपत सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी उम्मीदवार योगेश धामा ने बहुजन समाज पार्टी के अहमद हमीद 31360 मतों से मात दी थी। 2012 में इस सीट से बसपा से हेमलता चौधरी विजयी हुई थी। बागपत विधानसभा में लगभग 3 लाख 75 हजार मतदाता हैं। जिसमें मुस्लिम 73 हजार, जाट 45 हजार, दलित 29 हजार, यादव 24 हजार, गुर्जर 22 हजार, ब्राह्मण 20 हजार, त्यागी 13 हजार, ठाकुर 9 हजार है। यहां गुर्जर, त्यागी, ब्राह्मण व अन्य जातियां अहम भूमिका निभाती है।

RELATED NEWS

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026
BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

August 17, 2026

इस सीट पर विकास का मुद्दा और गन्ना की सही कीमत व समय पर भुगतान सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है

छपरौली- इस विधानसभा में लगभग 3 लाख 75 हजार मतदाता हैं। यह जाट बहुल सीट है, इसी सीट से आरएलडी ने अपना वजूद तय किया। यह सीट आरएलडी का गढ़ कही जाती है। इसी सीट से स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने देश के प्रधानमंत्री पद तक का सफर तय किया था। 2022 के चुनावों में भाजपा ने सहेंद्र सिंह रमाला, सपा-रालोद गठबंधन ने अजय कुमार, कांग्रेस ने यूनुस चौधरी और बसपा ने शाहीन चौधरी को टिकट दिया है। 2017 में यह सीट बीजेपी के सहेंद्र सिंह रमाला के कब्जे में चली गयी। तो 2012 में यहां आरएलडी के वीरपाल राठी ने बाजी मारी। लोकसभा चुनाव में जयंत चौधरी की हार के बाद बागपत से आरएलडी का गढ खत्म होता नजर आ रहा है। यहां जाट वोट बैंक बिखर गया है।

छपरौली विधानसभा सीट पर जाट 1 लाख 30 हजार, मुस्लिम 60 हजार, कश्यप 25 हजार, दलित 20 हजार, गुर्जर 15 हजार है। यहां किसान आंदोलन, महंगी बिजली दम तोड़ता रिम धुरा उद्योग प्रमुख समस्याएं है।

बड़ौत– यह सीट भी जाट बाहुल्य सीट है। इस बार भाजपा ने कृष्णपाल सिंह मलिक, सपा-रालोद गठबंधन ने जयवीर सिंह तोमर, कांग्रेस ने राहुल कश्यप और बसपा ने अंकित शर्मा को उतारा है। 2017 में भाजपा से कृष्णपाल मलिक यहां से विधायक बने और 2012 के चुनाव में बसपा से लोकेश दीक्षित यहां विधायक बने। यह सीट काफी लंबे समय तक रालोद के कब्जे में रही। जिसका मुख्य कारण यहां पर जाट बाहुल्य क्षेत्र था। लेकिन मोदी-योगी लहर में बागपत का तख्ता पलट हुआ और जाट वोट बैंक बिखर गया। मुजफ्फरनगर दंगों ने यहां के हालात ही बदल दिए।

बड़ौत विधानसभा में लगभग 3 लाख 75 हजार मतदाता हैं । जिसमें जाट 80 हजार, मुस्लिम 45 हजार, कश्यप 30 हजार, दलित 25 हजार, वैश्य 18 हजार, गुर्जर 18 हजार, राजपूत 12 हजार है। बागपत जिले में तीन चीनी मिले हैं। यहां का प्रमुख मुद्दा गन्ना और सड़कों का विकास रहा है।

Related Posts

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026
BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

August 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026
Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

August 16, 2026
UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

August 14, 2026
Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

August 12, 2026
Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

August 11, 2026
Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

August 9, 2026
Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

August 7, 2026
Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

August 6, 2026
Next Post

देश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ़्तार हुई कम, दैनिक मामलों की संख्या भी घटी

सुपरकॉप, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डॉ. राजेश्वर सिंह ने खाकी छोड़ पहनी खादी, घोटालों की जांच के लिए मशहूर ED अधिकारी को मिला बीजेपी का टिकट

CM Yogi Press Conference: सीएम योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा-"जनता से किया हर वादा किया पूरा"

POPULAR POST

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026

LATEST

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India