शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में चटक हो रहा धर्म की सियासत का रंग

2027 चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में धर्म की राजनीति चरम पर है। अखिलेश यादव की मस्जिद बैठक, कांवड़ यात्रा विवाद और बृजभूषण शरण सिंह द्वारा राहुल गांधी को रामकथा में बुलावा – इन घटनाओं ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

by Mayank Yadav
जुलाई 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Election 2027
Share on FacebookShare on Twitter

UP Election 2027 आशुतोष अग्निहोत्री/नॉएडा: उत्तर प्रदेश में धर्म की सियासत एक गर्मा-गर्म मुद्दा बना हुआ है, खासकर हाल की कुछ घटनाओं के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की एक मस्जिद में बैठक ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इसी बीच गोंडा के पूर्व (UP Election 2027) सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रामकथा का नया बिगुल फूंक दिया है. तीन साल के लंबे समय के बाद योगी से मिले बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को रामकथा में बुलावा भेजा है. कथा का आयोजन अगले साल जनवरी में होगा, लेकिन धार्मिक तापमान अभी से चरम पर है…

सीएम योगी की कावड़ पूजा का विरोध, अखिलेश की मस्जिद में बैठक

बीजेपी खुलकर धर्म की सियासत करती है, यह उसकी कमजोरी भी है और मजबूती भी, यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ खुले मंच से अक्सर इसका एलान कर ही देते हैं. सावन मास में कांवड़ यात्रा में जिस तरह से उन्होंने पूरे प्रदेश में कांवड यात्रा की सुरक्षा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए माहौल बनवाया वह लोगों को नई ऊर्जा देने वाला रहा. हालांकि विपक्ष को भी विरोध करने का मौका मिल गया, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांवड़ यात्रा और दुकानदारों की पहचान के मुद़दे को भुनाने का पूरा प्रयास किया. मुस्लिमों के साथ भेदभाव व सरकार की मंशा पर सवाल उठाकर उन्होंने मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर पूरी कोशिश की. हालांकि उनके अति उत्साह ने यूपी में एक नए विवाद को जन्म दे दिया..

RELATED NEWS

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

सितम्बर 5, 2026
UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

अगस्त 31, 2026

शिवरात्रि पर मस्जिद में बैठक महज संयोग नहीं

अखिलेश यादव ने रामपुर से सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी की मेजबानी में एक मस्जिद में बैठक की, जिसमें सम्भल से सांसद डॉ. जियाउर्रहमान बर्क समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। इस बैठक को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है, जबकि सपा नेताओं का कहना है कि यह एक धार्मिक चर्चा थी, न कि राजनीतिक बैठक। हालांकि सपाइयों की सफाई किसी को रास नहीं आ रही. दरअसल महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ यात्रा को लेकर सपाइयों ने विरोध खूब किया. पहले सरकार की मंशा पर सवाल उठाए फिर कांवड़ियों की मंशा पर. लेकिन महाशविरात्रि वाले दिन अखिलेश मंदिर में न जाकर मस्जिद में मीटिंग करने क्यों पहुंच गए, इसका जवाब किसी के पास नहीं है. वरिष्ठ पत्रकार अखिल दीक्षित कहते हैं कि….
अखिलेश यादव परिपक्व नेता हैं, वह जो भी कदम उठाते हैं. सोच समझकर उठाते हैं. मस्जिद में जाना संयोग नहीं है यह पूरी तरह से रणनीति बनाकर किया गया है. इसका उद़देश्य सीधे तौर पर मुस्लिमों में एक संदेश देने की कवायद है..

उपमुख्यमंत्री और उलमा की प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की मस्जिद में बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा (UP Election 2027) कि सपा का चरित्र हमेशा से हिंदू विरोधी रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और सपा तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं और मस्जिद में मौलाना के साथ बैठकर दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे मुसलमानों के साथ हैं।

देवबंदी उलमा की प्रतिक्रिया

देवबंदी उलमा ने भी अखिलेश यादव की मस्जिद में बैठक पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद को सियासी मंच बनाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। मस्जिद अल्लाह का घर है, इबादत की जगह है, इसे सियासी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करना शरीयत के सरासर खिलाफ है.

बढ़ते धर्मांतरण के मामले और सियासी लाभ

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। छांगुर गैंग का मामला पूरे देश में सुखिर्यों में है. सुल्तानपुर में एक हिंदू लड़की का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है, जहां इमरान नाम के युवक ने लड़की का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन करा दिया। इसी तरह के मामले आगरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर और लखनऊ में भी सामने आए हैं। शुक्रवार को कुशीनगर में भी इसी तरह का मामला सामने आया.. वहां एक महिला और उसके साथियों को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ़तार किया गया है. अब बीजेपी इन सब मामलों को मुददा बनाकर विपक्ष पर मुस्लिम परस्ती का आरोप लगा रही है..

वोटबैंक की असल लड़ाई

असल में यह सब खेल वोटबैंक की लड़ाई के लिए हो रहा है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को बाखूबी पता है कि उन्हें (UP Election 2027) सवर्ण वोट नहीं मिलेगा, इसीलिए वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले से ही पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) के बहाने अन्य जातियों को साधना शुरू कर दिया. लोकसभा में उन्हें इसका फायदा भी मिला और सपा यूपी में 37 सीटें जीतने में कामयाब रही. यूपी में लगभग खत्म हो चुकी कांग्रेस को भी इस गठजोड़ का फायदा मिला और वह शून्य से सात पर पहुंच गई. अब 2027 के चुनाव से पहले सपा सत्ता में वापसी और कांग्रेस मजबूत भागीदारी के लिए उतावली है. बीजेपी को घेरने के लिए अब दोनों ही पार्टियों का मुख्य फोकस मुस्लिम वोटर्स हैं.. बीजेपी के लिए यही मुफीद हो रहा है और वह विपक्ष पर मुस्लिम परस्ती का ठप्पा लगातार लगा रही है…

जनवरी तक यूं ही बढ़ेगा तापमान

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह जनवरी 2026 में नंदिनीनगर में रामकथा करवा रहे हैं. उन्होंने यूपी और देश के कई नेताओं के साथ राहुल गांधी को भी न्यौता भेजा है. राहुल गांधी अब तक रामलला के यहां अयोध्या तक नहीं गए हैं.. अब वह रामकथा में शामिल होंगे या नहीं यह तो वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल चर्चाओं का माहौल जरूर गरम हो गया है…

संविधान से ‘सेक्युलरिज्म’ नहीं हटेगा: मोदी सरकार की नीति पर मायावती ने जताई खुशी, कहा- राहत की खबर है

Tags: up election 2027
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Election Push: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

Election Survey: यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में 2027 चुनाव को लेकर सामने आया जनता का मूड, किसे मिल रही बढ़त

Election Survey: यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में 2027 चुनाव को लेकर सामने आया जनता का मूड, किसे मिल रही बढ़त

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

 UP Uttarakhand Punjab Election Survey 2027 :उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में...

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Election 2027:उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज...

UP Election 2027 Family Politics

UP Politics 2027: पूर्वांचल में परिवारवाद की नई लहर, पत्नियों-बेटियों की सियासी एंट्री से गरमाया चुनावी मैदान

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

UP Election 27 Family Politics:यूपी विधानसभा चुनाव 2027 अभी दूर है, लेकिन पूर्वांचल में चुनावी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं।...

Next Post
Manipur President Rule extended under Article 356 amid political unrest

Manipurमें राष्ट्रपति शासन और कितने दिनों के लिए बढ़ा,क्या राजनीतिक हालात अब भी अस्थिर

Aligarh

Aligarh सांसद के खास की सरेआम हत्या: अलीगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In