बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Manipurमें राष्ट्रपति शासन और कितने दिनों के लिए बढ़ा,क्या राजनीतिक हालात अब भी अस्थिर

मणिपुर में फरवरी 2025 से चल रहा राष्ट्रपति शासन अब 6 महीने और बढ़ा दिया गया है। राजनीतिक अस्थिरता के कारण नई सरकार नहीं बन सकी है, लेकिन अब बहाली की मांग तेज हो रही है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2025
in राष्ट्रीय
Manipur President Rule extended under Article 356 amid political unrest
Share on FacebookShare on Twitter

President’s Rule Extended in Manipur: मुख्यमंत्री के इस्तीफे और राज्य विधानसभा के भंग होने के बाद फरवरी 2025 से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है। अब इसे 13 अगस्त से अगले छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।

क्या है मामला?

केंद्र सरकार ने मणिपुर में लागू राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने के लिए और बढ़ा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया, जिसे मंजूरी दे दी गई। अब यह विस्तार 13 अगस्त 2025 से लागू होगा। दरअसल, फरवरी 2025 में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में कोई भी नई सरकार नहीं बन सकी थी। इसी कारण केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राज्य विधानसभा को भंग कर 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू किया था।

RELATED NEWS

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

अगस्त 6, 2026
Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

अगस्त 3, 2026

कब तक बढ़ सकता है राष्ट्रपति शासन?

भारतीय संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने होती है, जिसे संसद की मंजूरी से हर छह महीने में बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह अधिकतम तीन साल तक ही लागू रह सकता है। मणिपुर में पहले छह महीने की अवधि 13 अगस्त 2025 को पूरी हो रही थी, जिसे अब और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

मणिपुर में क्यों लगा था राष्ट्रपति शासन?

साल 2023 में मणिपुर में हिंसक जातीय संघर्ष शुरू हुआ था। मई 2023 में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच टकराव इतना बढ़ गया कि राज्य में भारी हिंसा हुई। इस संघर्ष में 260 से ज्यादा लोगों की जान गई और हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा। राज्य सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं पा सकी, जिसके बाद 9 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। 13 फरवरी को केंद्र सरकार ने विधानसभा भंग कर दी और राष्ट्रपति शासन लगा दिया।

क्या कहती है केंद्र सरकार?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति शासन इसलिए लगाया गया क्योंकि मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद किसी भी दल ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया। लेकिन अब कई विधायक, जिनमें सत्ताधारी एनडीए के नेता भी शामिल हैं, कह रहे हैं कि राज्य में हालात पहले से बेहतर हैं और अब लोकतांत्रिक सरकार को फिर से बहाल किया जाना चाहिए।

राज्य में शांति की स्थिति धीरे-धीरे बहाल हो रही है, लेकिन राजनीतिक अस्थिरता अब भी बनी हुई है। कई विधायक अब राष्ट्रपति शासन खत्म कर नई सरकार के गठन की मांग कर रहे हैं।

Tags: constitutional updatesIndian Politics
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bofors Case Supreme Court:नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बोफोर्स मामले...

Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament Update : संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बना हुआ है। विपक्ष दो...

Parliament Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है और पहले दिन से ही सदन...

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

BJP Change Speculation: पिछले कुछ समय में देश की राजनीति में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों...

NDA Political Equation: टीएमसी के 20 सांसदों के समर्थन से बदला गणित, क्या नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की भूमिका हुई खत्म

NDA Political Equation: टीएमसी के 20 सांसदों के समर्थन से बदला गणित, क्या नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की भूमिका हुई खत्म

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

NDA New Political Equation: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हुए बदलाव का असर अब राष्ट्रीय राजनीति में भी दिखाई दे...

Next Post
Aligarh

Aligarh सांसद के खास की सरेआम हत्या: अलीगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

ndia bans Ullu and ALTT for obscene conten

India Bans Obscene Content: कितनी Apps और Websites हुई बैन अश्लील कंटेंट पर सरकार की नज़र टेढ़ी0

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist