गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

UP में पुलिस का बड़ा एक्शन: मथुरा से नोएडा तक मुठभेड़ों में कई शातिर बदमाश दबोचे गए

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने मथुरा, नोएडा, सुल्तानपुर और कौशांबी में मुठभेड़ों के दौरान कई कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चांदी लूट, ठगी, गौ-तस्करी और चोरी जैसे मामलों में लिप्त बदमाशों पर सख्त कार्रवाई हुई है।

by Mayank Yadav
अगस्त 1, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
UP Police Mathura UP
Share on FacebookShare on Twitter

UP Encounter: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ UP पुलिस का एक्शन मोड जारी है। बीते 48 घंटों में मथुरा, ग्रेटर नोएडा, सुल्तानपुर और कौशांबी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कई कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं और कई घायल हुए हैं। मथुरा में दो दिन पहले हुई चांदी लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एनकाउंटर में दो लुटेरों को दबोचा, वहीं नोएडा में ठगी के आरोपी को पुलिस की गोली लगी। सुल्तानपुर में गौ-तस्करों से भिड़ंत हुई, जबकि कौशांबी में चोर गिरोह से मुठभेड़ हुई। ये ताबड़तोड़ कार्रवाइयाँ प्रदेश सरकार की अपराध पर सख्ती की नीति को दर्शाती हैं।

ग्रेटर नोएडा में टप्पेबाज से मुठभेड़

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस की एक टप्पेबाज से मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की ठगी की थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी पर हरियाणा में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026

सुल्तानपुर में गौ-तस्करों से गोलीबारी

सुल्तानपुर के कादीपुर थाना अंतर्गत मुडिला बाजार के पास UP पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी टीम ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद जावेद और साहिल के पैरों में गोली लगी, जबकि सुल्तानपुर निवासी सुशील उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी में चोर गिरोह से आमना-सामना

कौशांबी में पिपरी और लोधौर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की। जब बदमाशों ने खुद को घिरा पाया, तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया।

मथुरा में चांदी लूटकांड का पर्दाफाश

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर दो दिन पहले हुई चांदी लूट की घटना में मथुरा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में राहुल और नीरज नाम के दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा

लगातार हो रही UP पुलिस मुठभेड़ों से यह साफ है कि यूपी पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी ताकत से मैदान में उतरी है। एक के बाद एक जिलों में हुई इन मुठभेड़ों से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को सीधा संदेश मिला है कि अब कानून से नहीं बचा जा सकता।

Ghaziabad में IB कर्मचारी और बहन की संदिग्ध आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 

Tags: UP
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
ASP

हादसे से पहले वायरल हुआ दर्दनाक वीडियो: ASP की पत्नी ने बेटे की ली जान लेने की कोशिश, फिर खुद दी जान

LDA

15 साल से खाली पड़ी 100 दुकानें अब बिकेंगी, LDA लाया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ स्कीम, बदलेगा 40 भूखंडों का उपयोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist