बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

RaeBareli: पांचवी बार भी बेटी पैदा होने पर बौखलाया पिता, गुस्से में अस्पताल पहुंचकर नवजात के मुंह पर थूका, जड़ दिए कई थप्पड़

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: देश की महिलाए और बेटिया हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. लकड़ो से बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं. लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो बेटियों की अहमियत को नहीं समझ पा रहे हैं. आज भी लोग बेटियों के जन्म को तिरस्कार की दृष्टि से देखते हैं. ऐसा ही मामला यूपी के रायबरेली से सामने आया है. जब पांचवीं बार बेटी के जन्म से पिता इतना नाराज हुआ कि उसने नवजात के मुंह पर थूक दिया.

इतनी ही नहीं, उस क्रूर पिता ने अपने सारी हदे पार करते हुए नवजात को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर डॉक्टर, स्टाफ व अन्य अटेंडरों के होश उड़ गए. जब लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने मारपीट और झगड़ा करना शुरू कर दिया. वहीं, जब डॉक्टरों ने पुलिस बुलाने को कहा तो वह मौके से फरार हो गया. पूरा मामला रायबरेली के लालगंज सीएचसी से सामने आया है.

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

आरोपी पिता ने नवजात बच्ची को कई थप्पड़ मारे

जानकारी के अनुसार, गंगापुर बरास गांव निवासी दूरपटिया को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था. जहां मंगलवार शाम करीब 5 बजे दूरपटिया ने एक बच्ची को जन्म दिया था. स्थिति सामान्य होने के बाद नवजात बच्ची और उसकी मां को लेबर वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. जब इसकी सूचना बच्ची के पिता को हुई तो वो गुस्से से आगबबूला हो गया और अपना आपा खो बेठा.

बौखलाए पिता ने गुस्से में नवजात के मुंह पर थूका

जब पिता ने अपनी बेटी को अस्पताल में देखा तो वह आपा खो बैठा और उसने नवजात के मुंह पर थूका और कई थप्पड़ मारे दिए. उसकी इस हरकत से वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया. जब लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी. वो वहा विरोध कर रहे लोगों से लड़ाई झगड़ा करने लगा. काफी देर तक अस्पताल में हंगामा होता रहा. तेज आवाज सुनकर बाकी मेडिकल स्टाफ पहुंच गया.

बेटियां होने की वजह से लड़ाई-झगड़ा करता था आरोपी

मामला बढ़ा तो डॉ. दुर्गेश नंदिनी ने पुलिस बुलाने की बात कही. इस पर आरोपी पिता अस्पताल से फरार हो गया. प्रसूता ने बताया कि उसने पांचवीं बेटी को जन्म दिया है. आरोपी पिता पांचवीं बेटी होने से गुस्सा था. उन्होंने आगे बताया कि बेटियां होने की वजह से आरोपी अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था. इस मामले को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने बताया कि आरोपी के इस अमानवीय कृत्य के लिए उसे कड़ी फटकार लगाई गई है.

इसे भी पढ़ें – Kerala: बच्चों को भूखा देख मां ने टीचर से मांगे 500 रुपए, टीचर ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट तो आ गए 51 लाख

Tags: News1IndiaraebareliRaeBareli newsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post

Kisan Diwas: हिसार से देश में पहली बार खेतों में हुआ 'सेल्फी विद फार्मर' ऐतिहासिक मुहिम का शानदार आगाज

Parliament Session 2022: लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए की गई स्थगित, सत्र के दौरान 9 बिल पारित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In