Friday, January 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

चलती गाड़ी से शव गिराया, पुलिस सकते में: गोंडा में दबंगों की पिटाई से युवक की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

गोंडा में दबंगों की पिटाई से युवक की मौत के बाद परिजनों ने चलती शव वाहन से शव सड़क पर फेंक दिया। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मृतक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Gonda
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gonda youth beaten: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव वाहन से युवक का शव चलती गाड़ी से सड़क पर गिरा दिया, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

मामूली विवाद में ली जान, बेरहमी से पीटकर काट दीं उंगलियां

Gonda जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर जाट के मजरे गड़रियन पुरवा में शुक्रवार की शाम को दबंगों ने 25 वर्षीय हृदयलाल पुत्र बलराज पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक गांव के पुराने घर के पास बैठा था, तभी राम किशोर, जगदीश, पंकज और चंदन नामक चार हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। घायल अवस्था में उसके पैरों की तीन उंगलियां भी ईंट से कुचल दी गईं। परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल युवक को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया, जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

RELATED POSTS

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025
Gonda

ब्रेकिंग न्यूज़: Gonda में बड़ा सड़क हादसा – तेज रफ्तार कार नहर में समाई, 11 की दर्दनाक मौत

August 3, 2025

गोंडा से शर्मनाक तस्वीरें!

चलती शव वाहन से मृतक हृदयलाल का शव हाईवे पर फेंका गया…
परिजनों ने विरोध में शव NH पर लगाया जाम!
4 दिन पहले आपसी विवाद में घायल हुए थे हृदयलाल, लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया जा रहा था, तभी हुआ शर्मनाक प्रदर्शन।

🚨… pic.twitter.com/LlHZzXkOQC

— Awanish M Vidyarthi (@awanishvidyarth) August 4, 2025

शव गिरते ही मचा हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

जैसे ही सोमवार शाम मृतक का शव लखनऊ से गांव के बालपुर हनुमंत नगर पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शव वाहन में बैठे लोगों ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर स्ट्रेचर सहित शव को सड़क पर गिरा दिया। यह देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौजूद महिलाएं शव से लिपटकर चीखने-चिल्लाने लगीं। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला, महिलाओं को खींचकर हटाया और शव को दोबारा वाहन में रखवाकर गांव पहुंचाया। वहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने स्थिति बिगड़ने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।

दो महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी बेसुध

मृतक हृदयलाल की शादी बीते 11 जून को अयोध्या जिले के काशीपुर गांव निवासी संध्या के साथ हुई थी। शादी को दो माह भी नहीं हुए कि सुहाग उजड़ गया। संध्या सदमे में बार-बार अचेत हो रही है। उसकी चीख-पुकार से वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में तनाव को देखते हुए महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने किया चारों आरोपियों को गिरफ्तार

Gonda एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मृतक के भाई बबलू की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

CM Yogi का अलीगढ़-आगरा दौरा: 1194 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, ‘अटलपुरम’ टाउनशिप का शुभारंभ

Tags: Gonda
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Gonda

ब्रेकिंग न्यूज़: Gonda में बड़ा सड़क हादसा – तेज रफ्तार कार नहर में समाई, 11 की दर्दनाक मौत

by Mayank Yadav
August 3, 2025

Gonda Road Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया।...

Gonda

Gonda में मगरमच्छ ने मासूम को बनाया निशाना, गांव में दहशत का माहौल

by Mayank Yadav
June 23, 2025

Gonda accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घाघरा नदी के किनारे एक दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली...

Gonda

Gonda में भाजपा जिला अध्यक्ष का वीडियो वायरल, महिला कार्यकर्ता के साथ व्यवहार पर उठे सवाल

by Mayank Yadav
May 25, 2025

Gonda BJP controversy: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी...

Gonda

Gonda encounter में मारा गया एक लाख का इनामी भुर्रे, 48 मुकदमों की क्राइम हिस्ट्री से दहला चुका था यूपी

by Mayank Yadav
May 20, 2025

Gonda encounter: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार देर रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में कुख्यात अपराधी सोनू पासी...

Next Post
Shahjahanpur

वाह! इतनी हिम्मत: Shahjahanpur की गलियों में घूमता मिला मगरमच्छ, युवकों ने दिखाई दिलेरी, कार में बंद कर वन विभाग को सौंपी जानकारी

CM Yogi

मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी पर सख्त हुए CM योगी, अफसरों से बोले- संवाद बनाएं, डरें नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version