गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Gorakhpur की दो छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई ‘लिपस्टिक गन’, अब छेड़छाड़ स्थिति में होगा तुरंत वार

Gorakhpur News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोरखपुर की दो छात्राओं, इशरत खान और सृष्टि श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अनोखी 'लिपस्टिक गन' बनाई है। यह खास डिवाइस....

by Kirtika Tyagi
मार्च 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोरखपुर से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, बता दें, कि आईटीएम गीडा के दूसरे साल की दो छात्राओं, इशरत खान और सृष्टि श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अनोखी ‘लिपस्टिक गन’ बनाई है। यह खास डिवाइस छेड़छाड़ या किसी आपात स्थिति में महिला की आवाज पहचानकर पुलिस और परिजनों को तुरंत कॉल और लोकेशन भेज सकती है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई लिपस्टिक गन

छात्रा इशरत खान ने बताया कि देश और दुनिया में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसक घटनाओं को देखते हुए उन्होंने यह सुरक्षा उपकरण तैयार किया है। यह लिपस्टिक गन मुसीबत के समय न केवल पुलिस और परिवार को सतर्क करेगी, बल्कि आत्मरक्षा के लिए भी मददगार साबित होगी।

RELATED NEWS

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

जून 3, 2026
Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

मई 23, 2026

सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि यह लिपस्टिक गन देखने में साधारण लिपस्टिक जैसी है, लेकिन इसे जरूरत पड़ने पर गन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 5 मिमी का बैरल लगाया गया है, जिसमें 4 मिमी की प्लास्टिक और लाल मिर्च से बनी गोलियां भरी जाती हैं। ये बुलेट अपराधी की आंखों में तेज जलन उत्पन्न कर उसे अस्थायी रूप से असहाय बना देंगी, जिससे महिला को मौके से भागने का समय मिल सकेगा। इसके साथ ही, गन की फायरिंग की तेज आवाज से आसपास के लोग सतर्क हो जाएंगे और सहायता के लिए आगे आ सकते हैं।

कार्बन फाइबर से बनाई गन

यह लिपस्टिक गन विशेष कार्बन फाइबर से बनाई गई है और इसका वजन मात्र 50 ग्राम है। इसे बनाने में वॉइस मॉड्यूल, 3 वोल्ट बैटरी, मेटल पाइप, पीसीबी बोर्ड, जींस बटन, माइक आदि का इस्तेमाल किया गया है।

आईटीएम गिड़ा के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह लिपस्टिक गन महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस इनोवेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही। यह अनोखा प्रोजेक्ट महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, जिससे समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी।

 

 

 

 

 

Tags: Gorakhpur NewsUP
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

Janata Darshan Gorakhpur में सीएम योगी का सख्त संदेश, जमीन विवादों पर हो कार्रवाई, गरीबों को मिले इलाज की गारंटी

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Yogi Adityanath Janata Darshan Gorakhpur: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सुनी जनता की समस्याएं गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनता दर्शन...

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली, अस्पताल में हुई मौत, खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
मई 23, 2026

Gorakhpur student suicide case:गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल नाकिन गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

Next Post
Haryana

Haryana jet crash: हरियाणा में सेना का फाइटर जेट क्रैश, दूर तक बिखरे टुकड़े, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

Noida News: सीएम योगी करेंगे नोएडा में दो नए अंडरपास का शिलान्यास साथ ही कई सेक्टरों को मिलेगी गंगाजल की सौग़ात

Noida News: सीएम योगी करेंगे नोएडा में दो नए अंडरपास का शिलान्यास साथ ही कई सेक्टरों को मिलेगी गंगाजल की सौग़ात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist