मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

योगी सरकार ने गोंडा और रायबरेली के दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम बदलने का फैसला किया है। नए शैक्षणिक सत्र से दोनों संस्थानों में सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य नए नाम से होंगे, जबकि इस सत्र की काउंसलिंग में पुराने और नए दोनों नाम शामिल किए जाएंगे।

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

Mission Safe Future UP: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से 15 जुलाई तक ‘मिशन सेफ फ्यूचर‘ अभियान चलाएगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर शुरू हो रहे इस विशेष अभियान के तहत बिना फिटनेस, बिना परमिट और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले सप्ताह मिलेगा सुधार का मौका

परिवहन विभाग ने अभियान को दो चरणों में बांटा है। पहले चरण में 1 से 7 जुलाई तक स्कूल प्रबंधन को वाहनों की कमियां दूर करने का अवसर दिया जाएगा। जिन स्कूल वाहनों के पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र या परमिट नहीं है, उनके प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजे जाएंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत संपर्क और फोन के माध्यम से भी उन्हें आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

स्कूलों से कहा गया है कि 7 जुलाई तक सभी वाहनों की फिटनेस जांच पूरी कराकर वैध परमिट के साथ उनका संचालन सुनिश्चित करें।

8 जुलाई से शुरू होगी सख्त कार्रवाई

अभियान के दूसरे चरण में 8 से 15 जुलाई तक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालान, सीज और संचालन बंद कराने जैसी कार्रवाई की जाएगी। लगातार लापरवाही करने वाले स्कूलों के खिलाफ मान्यता रद्द करने की संस्तुति भी की जा सकती है।

इस अभियान को परिवहन विभाग की प्रशासन और प्रवर्तन शाखा संयुक्त रूप से संचालित करेंगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को जिलों में जोन और सेक्टर बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वे प्रत्येक स्कूल का दौरा कर वाहनों की वास्तविक स्थिति और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करेंगे।

जिला स्तर पर होगी निगरानी

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने सभी उप परिवहन आयुक्त, संभागीय परिवहन अधिकारियों और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जुलाई के पहले सप्ताह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाए।

निजी स्कूल वाहनों की भी होगी जांच

विशेष अभियान के दौरान पुलिस, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों के अपने वाहनों के अलावा बच्चों को लाने-ले जाने वाले निजी वाहनों की भी जांच होगी। बिना फिटनेस या परमिट वाले वाहनों को सीज किया जाएगा और वैध दस्तावेज मिलने तक उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा।

साथ ही, असुरक्षित पाए गए स्कूल वाहनों की सूची संबंधित स्कूलों के नाम सहित जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। विभाग अभिभावकों को भी जागरूक करेगा कि वे अपने बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों की जानकारी अवश्य लें।

Tags: Mission Safe FutureUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Viral photo: किसकी हुई घर वापसी, शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़, क्या आयुष  ने दोबारा अपनाया सनातन धर्म

Viral photo: किसकी हुई घर वापसी, शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़, क्या आयुष ने दोबारा अपनाया सनातन धर्म

Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In