Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Home Guard Recruitment : यूपी में कब से होगी 45 हजार होमगार्ड की भर्ती, जानिए आवेदन की तारीख और पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में 45 हजार होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से होगा।

by SYED BUSHRA
November 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Home Guard Recruitment:उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे समय से इंतजार की जा रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के सभी जिलों में 45,000 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा पूरी की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी?

सूत्रों के अनुसार, यह भर्ती पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तरह ही करवाई जाएगी। यानी पहले लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट)। सरकार की मंजूरी के बाद अब विभाग ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है।

RELATED NEWS

No Content Available

आवेदन कब से होंगे शुरू?

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले साल 1 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

पात्रता और योग्यता

अभ्यर्थी को कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है।

आयु की गणना आवेदन शुरू होने की तारीख से की जाएगी।

जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी या भारत स्काउट एंड गाइड का प्रमाणपत्र है, उन्हें एक से तीन अंक तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार को तीन अंक, और चार पहिया ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों को एक अंक अतिरिक्त दिया जाएगा।

जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

ऐसे पुरुष या महिला उम्मीदवार जिनके एक से अधिक पति या पत्नी हैं, वे भी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (शारीरिक परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट की जानकारी

पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।

महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जिलेवार जारी की जाएगी।

यह भर्ती अभियान प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा मौका है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में सुरक्षा बलों को मजबूत किया जाए और अधिक से अधिक युवाओं को सेवा का अवसर दिया जाए।

Tags: UP Home Guard recruitmentUPPBPB vacancy
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow News : रील बनाने वाले पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड, CM योगी ने त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Lucknow News : रील बनाने वाले पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड, CM योगी ने त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Madhuri Dixit Canada Tour : कनाडा टूर को लेकर क्यों छिड़ा विवाद, शो के दर्शकों को किस बात पर है नाराज़गी

Madhuri Dixit Canada Tour : कनाडा टूर को लेकर क्यों छिड़ा विवाद, शो के दर्शकों को किस बात पर है नाराज़गी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist