UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार 4 मई 2025 को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए। जारी अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जिससे प्रशासनिक कार्यों में और तेजी लाने की उम्मीद है।
आईएएस अविनाश कृष्ण सिंह जो वर्तमान में प्राविधिक शिक्षा निदेशक (DG) के पद पर तैनात हैं, को अब तकनीकी शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस दिनेश कुमार को विशेष सचिव, गृह विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस बृजराज सिंह यादव को राजस्व परिषद, लखनऊ में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
अलीगढ़ नगर निगम में बदलाव करते हुए आईएएस (UP IAS Transfer) प्रेम प्रकाश मीणा को नया नगर आयुक्त बनाया गया है जो पहले उन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) थे। उनकी जगह उन्नाव सीडीओ का पद अब आईएएस कृति राज (2021 बैच) संभालेंगी जो पहले फिरोजाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं। इसके अलावा अलीगढ़ के पूर्व नगर आयुक्त विनोद कुमार को विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े: गोबर से बने पेंट का सरकारी भवनों में होगा इस्तेमाल, सीएम योगी का बड़ा फैसला
ये तबादले प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय के लिए किए गए हैं। योगी सरकार का यह कदम महत्वपूर्ण विभागों में नई ऊर्जा लाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में देखा जा रहा है।
तबादला सूची:
- अविनाश कृष्ण सिंह: सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
- दिनेश कुमार: विशेष सचिव, गृह विभाग
- बृजराज सिंह यादव: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ
- विनोद कुमार: विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग
- प्रेम प्रकाश मीणा: नगर आयुक्त, अलीगढ़
- कृति राज: मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव