Saturday, May 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

 ‘गजब’ यहां एकाएक मेढ़क करने लगे टर्र-टर्र, जानें मौसम विभाग को क्यों जारी करना पड़ा ये अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 19 जून की रात से मानसून की एंट्री हो सकती है। 19 और 20 जून को पूरे प्रदेश में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर-बुंदेलखंड में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट।

by Vinod
June 18, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। चार दिन पहले आसमान से आग बरस रही थी। कानपुर से लेकर बुंदेलखंड का तापमान 42 से 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। लेकिन पिछले 36 घंटे के दौरान अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलों के ढेरा जमा लिया। मेढ़क भी बाहर निकल कर टर्र-टर्र करने लगे हैं। ऐसे में ग्रामीणों का दावा है कि इस वर्ष मानसून ने समय पर दस्तक दे दी है। जिसके कारण अषाढ़ में अच्छी बारिश की संभवना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 जून की देर शाम से लेकर 19 जून के बीच प्रदेश के पूर्वी हिस्से से होते हुए यूपी में मानसून दाखिल होगा। जिसके बाद सूबे में झमाझम बारिश होगी। आंधी के साथ लोगों को वज्रपात का भी सामना करना पड़ सकता है।

आसमान में मेघों की एंट्री के साथ बिले में दुबगे मेढ़क भी बाहर निकल आए हैं और टर्र-टर्र करने लगे हैं। ऐसे किसानों का साफ तौर पर कहना है कि मानसून आ चुका है, जिसके कारण इस वर्ष फसल की पैदावर अच्छी हो सकती है। जानकार बताते हैं कि बरसात के मौसम में दिखने वाले पीले मेंढक, जिन्हें भारतीय बुलफ्रॉग भी कहा जाता है, बारिश के मौसम में विशेष रूप से दिखाई देते हैं। ये मेंढक आमतौर पर जमीन के नीचे रहते हैं और बारिश के बाद पानी में प्रजनन के लिए बाहर निकलते हैं। बारिश के मौसम में नर मेंढक मादाओं को आकर्षित करने के लिए अपना रंग बदलकर पीला कर लेते हैं। नर मेंढक टर्र-टर्र की आवाज निकालते हैं, जिसे क्रोक कहा जाता है, जो मादाओं को आकर्षित करने का एक तरीका है।

RELATED NEWS

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather :यूपी में मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

May 28, 2026
North India Heatwave Alert

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

May 20, 2026

मेढ़कों की दस्तक के साथ यूपी में बीतेकई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। कानपुर और बुंदेलखंड में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। आसमान में बादलों का ढेरा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में बादलों की आवाजाही के साथ धूल भरी तेज आंधी चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। 22 और 23 जून को कानपुर मंडल और बुंदेलखंड में भारी वर्षा के आसार हैं। सीएसए के मौसम विज्ञानी डाक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की गतिविधियां तेज हो गईं हैं। अगले सप्ताह तक पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। कानपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आंधी और वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में पेड़ के नीचे लोग खड़े न हो।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 व 20 जून को यूपी के विभिन्न हिस्सों में माध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं।बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम अगले दो-तीन दिन में आपस में मर्ज हो जाएंगे। मानसूनी बारिश का यह दौर तराई और पूर्वी यूपी से शुरू होकर दक्षिणी और मध्य यूपी समेत बुंदेलखंड आदि को अपने असर में लेते हुए अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने वाला है। बुधवार को दक्षिणी हिस्सों वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत तराई के कुल 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पूर्वी यूपी के 22 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज आदि में तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसत विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं आसपास के इलाकों में में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने यहां के लोगों को सलाह दी है कि वह खुले में नहीं जाएं। बारिश के वक्त घरों पर रहें। पेड़ों से दूरी बनाकर रखें।

Tags: up weatherweather entry in Kanpurweather entry in UP
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather :यूपी में मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 28, 2026

UP Weather Alert Rain Storm:उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत...

North India Heatwave Alert

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 20, 2026

India Heatwave Alert:उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म...

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

UP weather update:उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

by SYED BUSHRA
January 15, 2026

Weather update :उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। सुबह और शाम के...

UP Weather Cold and Dense Fog Alert

UP Weather Today: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी ,एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं

by SYED BUSHRA
December 25, 2025

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। रात और...

Next Post
Ola Zero Commission for Drivers

Auto cab taxi : ड्राइवरों के लिए खुशखबरी!कौन सी कंपनी ने किया no commission का वादा

रियल लाइफ में रिलीज हुई ‘ओ मॉय गॉड’ मूवी, न्याय नहीं मिलने पर छात्र ने भगवान श्रीराम को लिखी चिट्ठी

रियल लाइफ में रिलीज हुई ‘ओ मॉय गॉड’ मूवी, न्याय नहीं मिलने पर छात्र ने भगवान श्रीराम को लिखी चिट्ठी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist