शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

क्या राजीव कृष्णा बनने जा रहे हैं यूपी पुलिस के नए स्थायी मुखिया, संघ लोक सेवा आयोग पैनल में आखिर किस पर लगी मुहर?

उत्तर प्रदेश में जल्द स्थायी डीजीपी की नियुक्ति हो सकती है। यूपीएससी को भेजे गए नामों में राजीव कृष्णा सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके नाम पर सहमति बनने की चर्चा तेज है।

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
UP New DGP Rajeev Krishna
Share on FacebookShare on Twitter

UP New DGP: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से स्थायी डीजीपी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के आखिर तक राज्य को नया स्थायी डीजीपी मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी को भेजे गए नामों में से तीन अधिकारियों के पैनल पर लगभग सहमति बन चुकी है।
जैसे ही यह पैनल केंद्र से वापस आएगा, उसके बाद सरकार स्थायी डीजीपी के नाम का ऐलान कर सकती है। फिलहाल सबसे मजबूत दावेदार के रूप में राजीव कृष्णा का नाम सामने आ रहा है।

वरिष्ठता सूची में कौन-कौन शामिल?

यूपी कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों की सूची में सबसे ऊपर 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी रेणुका मिश्रा का नाम आता है। हालांकि, पिछले साल सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद से वह सरकार की नाराजगी का सामना कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जुलाई 2024 से वह डीजीपी मुख्यालय से अटैच चल रही हैं। ऐसे में उनका नाम पैनल में जरूर हो सकता है, लेकिन सरकार उनके नाम पर गंभीरता से विचार करेगी, इसकी संभावना काफी कम मानी जा रही है।

RELATED NEWS

: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

जुलाई 3, 2026
Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

जून 28, 2026

आलोक शर्मा और पीयूष आनंद भी चर्चा में

वरिष्ठ अधिकारियों की सूची में दूसरा नाम 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा का है। वह इस समय एसपीजी के डायरेक्टर हैं। लेकिन अगले महीने उनका रिटायरमेंट होने वाला है, इसलिए माना जा रहा है कि उनकी दावेदारी मजबूत नहीं है। इसके बाद 1991 बैच के ही अधिकारी पीयूष आनंद का नाम आता है। वह फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर डीजी एनडीआरएफ के पद पर तैनात हैं। हालांकि, पीएसी में प्रमोशन से जुड़े एक पुराने आदेश को लेकर सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह आदेश वापस लेना पड़ा था।

राजीव कृष्णा क्यों सबसे आगे?

इन सभी नामों के बीच वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्णा सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। उनका रिटायरमेंट जून 2029 में होना है, यानी उनके पास लंबा कार्यकाल भी मौजूद है।।राजीव कृष्णा इस समय डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के बाद सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी दी थी।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार उनके कामकाज से संतुष्ट है। यही वजह है कि यूपीएससी से पैनल आने के बाद राजीव कृष्णा को स्थायी डीजीपी बनाए जाने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है।

जल्द हो सकता है अंतिम फैसला

अब सबकी नजर केंद्र से आने वाले अंतिम पैनल पर टिकी है। माना जा रहा है कि मई के आखिर तक यूपी पुलिस को नया स्थायी मुखिया मिल जाएगा। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा, तो राजीव कृष्णा उत्तर प्रदेश के नए स्थायी डीजीपी बन सकते हैं।

Tags: Rajeev KrishnaUP DGPUttar Pradesh Police
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Sultanpur Police Encounter: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में गश्त...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

UP Police Commissioner System: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में लागू की गई पुलिस कमिश्नर व्यवस्था को...

: Uttar Pradesh police suicide cases

Police Suicide Case: महिला सिपाही और S O की मौत से उठे सवाल, अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध मौतो से विभाग में मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 8, 2025

Policeman suicide case: अलीगढ़ की घटना,महिला सिपाही की मौत पर उठे सवाल, आगरा जिले की रहने वाली महिला सिपाही हेमलता,...

कौन हैं IPS राजीव कृष्णा, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP 

कौन हैं IPS राजीव कृष्णा, जिन्हें CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया यूपी का DGP 

by Vinod
मई 31, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सबसे अधिक...

Next Post
Kerala Jackfruit Capital

Jackfruit Capital: कौन सा राज्य कहलाता है ‘कटहल कैपिटल’, खेती बना कमाई का बड़ा जरिया, अकेले उगाता है देश का आधा उत्पादन

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist