सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी 16 हजार रुपये से कम नहीं होगी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

यूपी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी न्यूनतम सैलरी ₹16,000 और अधिकतम ₹20,000 करने का फैसला लिया है। साथ ही, सेवा शर्तों में सुधार और आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

by Mayank Yadav
सितम्बर 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP
Share on FacebookShare on Twitter

UP outsourced employees: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्यभर में काम कर रहे लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसके तहत अब आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम ₹16,000 और अधिकतम ₹20,000 तक मासिक मानदेय मिलेगा। सरकार ने उनकी सेवा शर्तों में भी कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। साथ ही, आउटसोर्स नियुक्तियों में आरक्षण को बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। यह कदम न केवल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा बल्कि उन्हें समय पर वेतन और बेहतर कार्य वातावरण भी सुनिश्चित करेगा। इससे प्रदेश में आउटसोर्सिंग व्यवस्था और अधिक पारदर्शी होगी।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत

UP प्रदेश मंत्रिमंडल ने विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी संरचना में ऐतिहासिक बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी का मासिक मानदेय ₹16,000 से कम नहीं होगा, जबकि अधिकतम ₹20,000 तक तय किया गया है।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026

इस सेवा व्यवस्था का प्रबंधन उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के माध्यम से होगा, जिसे कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक कंपनी के रूप में गठित किया गया है। निगम सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के जरिए सेवा प्रदाताओं का चयन करेगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी।

26 दिन की कार्य अवधि और तीन साल की नियुक्ति

UP के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि नए नियमों के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों को हर महीने 26 कार्य दिवसों के लिए नियुक्त किया जाएगा। उन्हें वेतन हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी।

कर्मचारियों की नियुक्ति अवधि तीन साल की होगी। इसके साथ ही, सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर ₹15,000 अंतिम संस्कार सहायता राशि भी दी जाएगी। यह फैसला कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आरक्षण का लाभ भी मिलेगा

UP सरकार ने आउटसोर्सिंग के जरिए होने वाली नियुक्तियों में आरक्षण लागू करने का भी ऐलान किया है। अब एससी/एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और महिलाओं को भी प्राथमिकता मिलेगी।

पहले मानदेय सीधे सेवा प्रदाताओं के खाते में जाता था, जिससे कर्मचारियों को समय पर पूरा वेतन नहीं मिल पाता था। अब राशि सीधे कर्मचारियों के खाते में जाएगी, जिससे भुगतान संबंधी शिकायतों का समाधान होगा।

GST Council Meeting 2025: किसकी समय से पहले बुलाई गई बैठक,क्या दिवाली से पहले सस्ती होंगी दवाइयां, गाड़ियां और घरेलू सामान

Tags: UP
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

Next Post
Agra

सिंधी समाज में धर्मांतरण कांड का बड़ा भंडाफोड़: Agra में ‘लालवानी नेटवर्क’ का पर्दाफाश, विदेश तक फैला जाल

Amethi

Amethi में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ी, 3 युवकों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist