गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Police Encounters: यू पी पुलिस एक्शन मोड में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर, कई जिलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

यूपी के कई जिलों हापुड़, बदायूं, देवरिया और बलिया में रविवार रात से सोमवार सुबह तक एनकाउंटर हुए। पुलिस ने कई गौ-तस्करों और अपराधियों को मार गिराया या घायल कर गिरफ्तार किया। राज्यभर में सख्त कार्रवाई जारी है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 10, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Police Encounters: उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस लगातार एक्शन में दिखाई दे रही है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर हुए हैं। इन मुठभेड़ों में सबसे ज्यादा निशाना गौ-तस्करों पर साधा गया है।

देवरिया, हापुड़, बलिया और बदायूं में पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई। हापुड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया, जबकि अन्य जिलों में कई अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

RELATED NEWS

U P Police Encounter: 48 घंटे में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘ऑपरेशन खल्लास’ के तहत कई इनामी बदमाश हुए ढेर

U P Police Encounter: 48 घंटे में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘ऑपरेशन खल्लास’ के तहत कई इनामी बदमाश हुए ढेर

अक्टूबर 7, 2025

CM Yogi: “एनकाउंटर बाबा” ने किया बदमाशें को चारों खाने चित! 6 साल में 10 हजार से ज्यादा Encounter, 63 बदमाश ढेर 

मार्च 17, 2023

बदायूं में गो-तस्कर एजाद घायल होकर गिरफ्तार

बदायूं जिले में सहसवान थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भवानीपुर खैरू का रहने वाला गो-तस्कर एजाद, जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है, फिर से गोवंश वध की तैयारी में है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने टीम के साथ इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख एजाद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने मौके से तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और वध के उपकरण बरामद किए। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया के अनुसार, एजाद ने पूछताछ में कबूल किया कि वह जंगलों में घूमने वाले पशुओं का वध कर उनका मांस बेचता था।

हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया

हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 50 हजार का इनामी और हिस्ट्रीशीटर हसीन पुलिस की गोली से ढेर हो गया। हसीन ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि बदमाश के खिलाफ 25 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस और कार बरामद की गई।

देवरिया में असलहा तस्कर पप्पू सिंह पकड़ा गया

देवरिया जिले में रविवार आधी रात को सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने असलहा तस्कर पप्पू सिंह को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

बलिया में हत्या के आरोपी से मुठभेड़

बलिया के मनियर इलाके में पुलिस ने चंदन हत्याकांड के आरोपी अभिनंदन राजभर को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
उसके भाई रघुनंदन और साले राजू राजभर की तलाश जारी है।

Tags: Cattle Smugglerup police encounter
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

U P Police Encounter: 48 घंटे में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘ऑपरेशन खल्लास’ के तहत कई इनामी बदमाश हुए ढेर

U P Police Encounter: 48 घंटे में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘ऑपरेशन खल्लास’ के तहत कई इनामी बदमाश हुए ढेर

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 7, 2025

Yogi Government’s Big Action on Criminals: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे...

CM Yogi: “एनकाउंटर बाबा” ने किया बदमाशें को चारों खाने चित! 6 साल में 10 हजार से ज्यादा Encounter, 63 बदमाश ढेर 

by Juhi Tomer
मार्च 17, 2023

Encounter In UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही राज्य की बागडोर संभाली है, तबसे राज्य में...

Next Post
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

Land For Job Scam: लालू यादव परिवार को मिली बड़ी राहत, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की तारीख आगे बढ़ी

Land For Job Scam: लालू यादव परिवार को मिली बड़ी राहत, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की तारीख आगे बढ़ी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist