बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

यूपी पुलिस ने आठ साल में 234 दुर्दांत अपराधियों को किया ढेर, मेरठ जोन रहा अव्वल

योगी सरकार ने 'जीरो टॉलरेंस नीति' के तहत प्रदेश में पिछले आठ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में 234 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर यमलोक पहुंचाया है।

by Gulshan
जून 19, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Lucknow News
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News : योगी सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत प्रदेश में पिछले आठ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में 234 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर यमलोक पहुंचाया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 14,741 मुठभेड़ की कार्रवाइयां की, जिनमें 30,293 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।एनकाउंटर की कार्रवाई में 9,202 अपराधी घायल हुए। वहीं, अपराधियों से लोहा लेते हुए 18 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि 1,700 पुलिसकर्मी घायल हुए।

डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक मुठभेड़ मेरठ जोन में दर्ज की गई, जहां पुलिस ने 4,183 कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 7,871 अपराधी दबोचे गए। जबकि, 2,839 अपराधी घायल हुए। वहीं, 77 कुख्यात अपराधियों को मौके पर ही मार गिराया गया। मेरठ जोन की मुठभेड़ के दौरान 2,839 अपराधी घायल हुए। इस दौरान 452 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

RELATED NEWS

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident

लखनऊ के सावन महोत्सव में बड़ा हादसा, झूले का बकेट टूटने से पांच घायल,घटना के बाद सभी झूले बंद

अगस्त 19, 2026
Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

अगस्त 16, 2026

उन्होंने बताया कि एनकाउंटर कार्रवाई में पूरे प्रदेश में मेरठ जोन पहले स्थान पर रहा है। इसी तरह वाराणसी जोन में 1,041 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 2,009 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 26 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। इस दौरान 605 अपराधी और 96 पुलिसकर्मी घायल हुए। पूरे प्रदेश में वाराणसी जोन एनकाउंटर कार्रवाई में दूसरे स्थान पर है।

प्रदेश में एनकाउंटर का सफाया अभियान

एनकाउंटर कार्रवाई में पूरे प्रदेश में आगरा जोन तीसरे स्थान पर है। यहां 2,288 एनकाउंटर की कार्रवाई की गई, जिनमें 5,496 अपराधियों को दबोचा गया। इस दौरान 715 अपराधी घायल हुए, जबकि 19 अपराधी मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान 56 पुलिसकर्मी घायल हुए। डीजीपी ने बताया कि एनकाउंटर आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ जोन में 790 मुठभेड़ के दौरान 15 दुर्दांत अपराधियों को मारा गया, वहीं प्रयागराज जोन में 506 मुठभेड़ के दौरान 10 अपराधी मारे गए।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड में कप्तान गिल कितने असरदार ? हैरान करने वाले…

बरेली जोन में 1,962 मुठभेड़ों में 15, कानपुर जोन में 657 मुठभेड़ों में 11 और गोरखपुर जोन में 594 मुठभेड़ों में 8 अपराधियों को मारा गया। इसी तरह लखनऊ कमिश्नरी में 126 मुठभेड़ों में 11, गौतमबुद्ध नगर में 1,035 मुठभेड़ों में 9, कानपुर कमिश्नरी में 221 मुठभेड़ों में 4, वाराणसी कमिश्नरी में 118 मुठभेड़ों में 7, आगरा कमिश्नरी में 426 मुठभेड़ों में 7 और प्रयागराज कमिश्नरी में 126 मुठभेड़ों में 5 अपराधियों को ढेर किया गया।

Tags: Lucknow News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident

लखनऊ के सावन महोत्सव में बड़ा हादसा, झूले का बकेट टूटने से पांच घायल,घटना के बाद सभी झूले बंद

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident:लखनऊ के स्माइलगंज स्थित इंदिरानगर सावन महोत्सव में मंगलवार रात झूला टूटने से बड़ा हादसा हो...

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2026

 Lucknow Road Accident:लखनऊ में रविवार देर शाम जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा...

Lucknow Wife Husband Murder

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

UP New City Project

UP New City Project: मोहनलालगंज में बनेंगे 2 लाख घर, 8 लाख लोगों के लिए तैयार होगी नई टाउनशिप

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

New City Project: राजधानी लखनऊ में बढ़ती आबादी और आवास की जरूरत को देखते हुए मोहनलालगंज क्षेत्र में दो बड़ी...

Next Post
Inspirational Business Story : स्कूल ड्रॉपआउट से अरबपति बनने तक,पढ़ाई छोड़ी लेकिन सपने नहीं

Inspirational Business Story : स्कूल ड्रॉपआउट से अरबपति बनने तक,पढ़ाई छोड़ी लेकिन सपने नहीं

Gmail Danger

Gmail का 'Unsubscribe' बटन बन रहा है खतरा, ज़रा सी चूक से लुट सकता है सारा डेटा!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist