बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जिस केस की जज कर रही थी सुनवाई, उसी में बनी आरोपी… यूपी पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा

फिरोजाबाद में पुलिस ने चोरी के आरोपी की जगह महिला जज को तलाशा, रिपोर्ट देख कोर्ट में मचा हड़कंप।

by Mayank Yadav
अप्रैल 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Police
Share on FacebookShare on Twitter

UP Police Mistake: फिरोजाबाद में यूपी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी के आरोपी की तलाश में निकली पुलिस ने रिपोर्ट में अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नगमा खान को ही आरोपी बता दिया। आरोपी के पते पर जज को खोजने पहुंची पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट दी कि ‘नगमा खान पते पर नहीं मिलीं’। ये रिपोर्ट देख खुद जज हैरान रह गईं और उन्होंने इस लापरवाही की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से कर दी। इस शर्मनाक भूल के बाद आरोपी सब-इंस्पेक्टर बनवारी लाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। अब यह मामला न्यायिक गलियारों से लेकर पुलिस विभाग तक चर्चा का विषय बन गया है।

चोरी के आरोपी की जगह जज को खोज आई पुलिस

फिरोजाबाद की UP Police  उत्तर कोतवाली से जुड़ा यह मामला है, जहां चोरी के एक पुराने मुकदमे में आरोपी राजकुमार उर्फ पप्पू की लगातार अनुपस्थिति पर अदालत ने धारा 82 के तहत कुर्की के आदेश दिए थे। आरोपी कोटला रोड स्थित पीके मोंटेसरी स्कूल के पास का रहने वाला है। अदालत ने तामील की जिम्मेदारी उत्तर कोतवाली के एसआई बनवारी लाल को सौंपी थी। लेकिन चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब दारोगा ने अदालत में रिपोर्ट दाखिल की और लिखा कि “पते पर नगमा खान नहीं मिलीं।”

RELATED NEWS

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

अगस्त 11, 2026
Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

अगस्त 8, 2026

यह सुनकर अदालत में मौजूद लोग हैरान रह गए। जज नगमा खान खुद उस मुकदमे की सुनवाई कर रही थीं और UP Police ने उन्हें ही आरोपी बना दिया। मामला जब वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो जांच बैठा दी गई और एसआई बनवारी लाल को लाइन हाजिर कर दिया गया।

जज ने डीजीपी और एसएसपी को लिखा पत्र

अपनी ही कोर्ट में खुद को आरोपी बनते देख जज नगमा खान ने कड़ा ऐतराज जताया और मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी और फिरोजाबाद के एसएसपी को पत्र लिखकर पुलिस की इस लापरवाही से अवगत कराया। रिपोर्ट में जिस तरह से जज का नाम आरोपी की जगह लिखा गया, उसे न्यायपालिका का अपमान माना जा रहा है।

जज के पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी सौरव दीक्षित ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंप दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी आगे बढ़ सकती है।

26 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

UP Police की इस भयानक गलती की गूंज अब न्यायिक व्यवस्था तक पहुंच चुकी है। अदालत ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए अगली सुनवाई की तारीख 26 अप्रैल तय की है। जज नगमा खान ने साफ कहा है कि UP Police की यह गलती ड्यूटी में घोर लापरवाही की मिसाल है और इससे न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंची है।

अब सबकी नजरें 26 अप्रैल को होने वाली सुनवाई और इस लापरवाही पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

PM Modi News: पीएम मोदी का तीखा हमला “अगर कांग्रेस को हमदर्दी है तो अध्यक्ष मुसलमान बनाएं, 50% टिकट दें”

Tags: UP Police
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

UP Police History:  उत्तर प्रदेश पुलिस आज देश की सबसे बड़ी पुलिस बलों में शामिल है, लेकिन क्या आप जानते...

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’,  27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’, 27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Fugitive Arrested After 27 Years: करीब 27 वर्षों तक पुलिस की नजरों से बचकर अलग पहचान के साथ जीवन बिताने वाले...

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Sub-Inspector Found Dead : लखनऊ में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पुलिस महकमे...

Next Post
मोहन भागवत ने स्वंयसेवकों को सौंपी यूपी में RSS के पहले घर की ‘चाबी’, फिर हिन्दू राष्ट्र को लेकर कह दी बड़ी बात

मोहन भागवत ने स्वंयसेवकों को सौंपी यूपी में RSS के पहले घर की ‘चाबी’, फिर हिन्दू राष्ट्र को लेकर कह दी बड़ी बात

जानिए डिप्टी सीएम की पत्नी ने क्यों मुंडवाए अपने सिर के बाल, मां के इस कदम से बेटे के चेहरे पर लौटी मुस्कान

जानिए डिप्टी सीएम की पत्नी ने क्यों मुंडवाए अपने सिर के बाल, मां के इस कदम से बेटे के चेहरे पर लौटी मुस्कान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist