शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के बिगड़े बोल, 51 मुस्लिम आईएएस बच्चों लेकर दिया विवादित बयान, बटुक पिटाई पर सियासत तेज

यूपी में बटुक पिटाई मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कई पुराने मुद्दे उठाए और विपक्ष पर समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
UP politics Akhilesh Rajbhar debate
Share on FacebookShare on Twitter

Politics heats in UP : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के एक बयान को सोशल मीडिया पर साझा कर सरकार पर निशाना साधा था। यह बयान प्रयागराज में बटुक ब्राह्मणों की चोटी खींचकर मारपीट किए जाने की घटना से जुड़ा था। इस पर अब यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा कि जिन्हें आज इस घटना से दुख हो रहा है, वे अपने पुराने कामों को भूल गए हैं क्या।

पुरानी घटनाओं की याद दिलाई

ओपी राजभर ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को 1990 की घटना याद दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उस समय शंकराचार्य के साथ हुई मारपीट को लोग भूले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बटुक ब्राह्मणों की पिटाई का मामला सरकार के संज्ञान में है और पुलिस कानूनी तरीके से कार्रवाई कर रही है। कानून के दायरे में रहकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED NEWS

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

अगस्त 22, 2026
Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

अगस्त 22, 2026

मुस्लिम आरक्षण पर टिप्पणी

महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण को लेकर हुए फैसले पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूपी में 27 प्रतिशत आरक्षण पहले से लागू है, जिसमें मुस्लिम समेत कई समुदाय शामिल हैं। राजभर के अनुसार, कुछ लोग अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और जाति आधारित राजनीति में उलझे रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा पर ध्यान देना जरूरी है।

शिक्षा पर दिया जोर

मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब वह शिक्षित हो। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अतिपिछड़े और मुस्लिम समाज को गलत जानकारी देकर गुमराह करता है, ताकि उन्हें सिर्फ वोट के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि लोग जागरूक बनें, पढ़ाई करें और चुनाव में भी जिम्मेदारी से हिस्सा लें।

सरकार के डर से पढ़ाई

राजभर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में कई मुस्लिम छात्र पढ़ाई की ओर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि 51 मुस्लिम बच्चे आईएएस बने हैं और लोग मेहनत पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पावरलूम से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ी है और वे अब शांति से काम कर रहे हैं।

सपा नेताओं पर आरोप

नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि सपा नेताओं को झूठ बोलने की आदत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों लोगों के फोन अधिकारी उठाते हैं, ऐसे में विपक्ष के फोन न उठाने की बात सही नहीं लगती।
उन्होंने कथावाचक विवाद पर भी कहा कि ज्ञान और परंपरा की बात करने वाले नेता खुद अपने मामलों में अलग रवैया अपनाते हैं।

परीक्षार्थियों को दी सलाह

अंत में मंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी मेहनत से पढ़ाई करें, समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और अच्छे अंक लाने की कोशिश करें। मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

Tags: OP Rajbhar StatementUttar Pradesh Politics
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Election 2027:उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज...

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

BSP MLA Umashankar Singh Death

BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन: कैंसर से लंबी जंग हारे अंतिम विदाई में पहुंचे योगी और मायावती, दी श्रद्धांजलि

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

 BSP MLA Umashankar Singh Death: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार...

Next Post
दिल्ली में एआई समिट के तीसरे दिन निवेश, वैश्विक बैठकें, गिनीज रिकॉर्ड और विवादों के बीच  टेक विजन मजबूत दिखा

दिल्ली में एआई समिट के तीसरे दिन निवेश, वैश्विक बैठकें, गिनीज रिकॉर्ड और विवादों के बीच टेक विजन मजबूत दिखा

G U Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पेटेंट और रोबोडॉग विवाद ने शिक्षा और सरकारी मंचों की साख पर खड़े किए बड़े सवाल

G U Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पेटेंट और रोबोडॉग विवाद ने शिक्षा और सरकारी मंचों की साख पर खड़े किए बड़े सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist