शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sanjay Nishad News: मंत्री संजय निषाद के बयान से सियासी बवाल… “रक्षक अगर भक्षक बनेंगे तो आत्मरक्षा जरूरी”

उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ. संजय निषाद अपने विवादित बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि यदि रक्षक ही भक्षक बनेंगे तो आत्मरक्षा जरूरी है। उनका यह बयान 2016 के रेल रोको आंदोलन में निषाद कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई से जुड़ा है।

by Mayank Yadav
मार्च 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sanjay Nishad
Share on FacebookShare on Twitter

Sanjay Nishad controversial statement: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद के विवादित बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। मंत्री ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह अपनी बात पर पूरी तरह कायम हैं। दरअसल, उन्होंने पहले एक बयान में कहा था कि “अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो आत्मरक्षा में कुछ भी करना पड़ेगा।” इस बयान के बाद विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

डॉ. संजय निषाद का कहना है कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। अगर कार्यकर्ताओं को बिना किसी वजह के फंसाया जाएगा और जबरदस्ती परेशान किया जाएगा, तो उन्हें आत्मरक्षा के लिए कदम उठाना ही पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान ने आत्मरक्षा का अधिकार दिया है, और अगर कानून के रक्षक ही उत्पीड़न करेंगे, तो जनता को आत्मरक्षा का अधिकार है।

RELATED NEWS

SP Attack: संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर अपना रुख किया साफ किया

SP Attack: संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर अपना रुख किया साफ किया

सितम्बर 16, 2026
Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

जुलाई 17, 2026

"यहां ऐसे ही नहीं पहुंचा हूं। सात दरोगा के हाथ पैर तुड़वाकर, उसे गड्ढे में फेंकवाकर, तब डॉक्टर संजय यहां पर आया है"

यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद जी यह सब बोल रहे हैं। आगे जरूरत के हिसाब से और भी कृत्य करने की बात कह रहे हैं। pic.twitter.com/VefDY21m1q

— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) March 19, 2025

पुराना बयान और विवाद

Sanjay Nishad का यह बयान 7 जून 2016 को हुए रेल रोको आंदोलन से जुड़ा है। उस समय निषाद समुदाय के लोग आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ था, जिसमें निषाद समुदाय के कुछ लोगों को गोली लगने से जान गंवानी पड़ी थी। मंत्री ने उस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन करना अधिकार है, और अगर पुलिस उत्पीड़न करती है, तो आत्मरक्षा करना जरूरी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि गांधी और अंबेडकर ने संविधान में आंदोलन का अधिकार दिया है। यदि आंदोलन न होते तो देश को आजादी नहीं मिलती। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने उनके समुदाय के कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलाईं, जिसमें उनके भाई की भी मौत हो गई थी।

यहां पढ़ें: Nagpur violence: मास्टरमाइंड फहीम शमीम के इशारे पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी का भी आरोप

मंत्री का अडिग रुख

विवाद बढ़ने पर भी मंत्री Sanjay Nishad अपने बयान पर डटे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को भड़काना नहीं है, बल्कि आत्मरक्षा के अधिकार को लेकर जागरूक करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कानून के रखवाले ही अत्याचार करेंगे, तो जनता चुप नहीं बैठेगी।

विपक्षी दलों ने इस बयान को लेकर मंत्री पर कड़ा प्रहार किया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके इस्तीफे की मांग की है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस बयान को असंवैधानिक और उकसाने वाला बताया है। वहीं, भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

Sanjay Nishad का यह बयान उत्तर प्रदेश की सियासत में नया विवाद पैदा कर चुका है। अब देखना होगा कि योगी सरकार इस मामले पर क्या रुख अपनाती है और मंत्री के बयान पर क्या कार्रवाई करती है।

Tags: Sanjay Nishad
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

SP Attack: संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर अपना रुख किया साफ किया

SP Attack: संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर अपना रुख किया साफ किया

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।...

Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

Sanjay Nishad

बिहार चुनाव से पहले चर्चा में आया संजय निषाद का रावण वाला बयान, जानें क्या है पूरा मामला?

by Gulshan
सितम्बर 6, 2025

Sanjay Nishad : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक ओर जहां...

Sanjay Nishad

हमसे फायदा नहीं, तो गठबंधन तोड़ दे! बीजेपी संग संजय निषाद के तल्ख तेवर, इंपोर्टेड नेताओं पर कसा तंज

by Mayank Yadav
अगस्त 26, 2025

Sanjay Nishad Warn BJP: यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मंगलवार को एनेक्सी भवन सभागार में हुई प्रेस...

Sanjay Nishad

अचानक ऐक्शन में मंत्री संजय निषाद, MLA बेटे को हटाया; निषाद पार्टी में बड़ा फेरबदल

by Mayank Yadav
अगस्त 24, 2025

Sanjay Nishad Action: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार...

Next Post
wife and lover killed husband

Meerut :पत्नी ने प्रेमी संग रची ख़ौफनाक साजिश कैसे सीमेंट के घोल से बना दिया पत्थर

Aadhar Card

घर बैठे बदलें आधार कार्ड का पता, जानें पूरा आसान प्रोसेस...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In