Wednesday, March 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP के किस फ़ैसले के ख़िलाफ़ पूरे भारत में क्यों हो रहा विरोध? क्या बिजली आपूर्ति पर पड़ सकता है असर

उत्तर प्रदेश में दो बिजली कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ 9 जुलाई को देशभर के 27 लाख बिजली कर्मचारी हड़ताल करेंगे। इससे कई शहरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP Power Employees Strike Against Privatization
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Power Employees Strike Against Privatization in UP : उत्तर प्रदेश में दो बड़ी बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण के फैसले के खिलाफ देशभर के बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (AIPEF) के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने बताया कि 9 जुलाई को करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण करने का फैसला लिया है। ये दोनों कंपनियां प्रदेश के 75 में से 42 जिलों में बिजली पहुंचाती हैं।

RELATED NEWS

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026
Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

March 10, 2026

देशभर में हो सकता है असर

AIPEF अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने बताया कि बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति (NCCOEEE) के आह्वान पर पूरे भारत के बिजलीकर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कर्मचारियों में लाइनमैन से लेकर जूनियर इंजीनियर और सीनियर इंजीनियर तक शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर कर्मचारियों के काम बंद करने से देश के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। दुबे ने साफ कहा कि अगर हड़ताल के दिन बिजली कट होती है तो उसकी जिम्मेदारी कर्मचारियों की नहीं होगी।

क्या करें पावर कट से बचने के लिए?

अगर 9 जुलाई को हड़ताल होती है तो आपके इलाके में बिजली जाना तय है। ऐसे में आपको पहले से ही इन्वर्टर चार्ज कर लेना चाहिए और बैकअप के लिए दूसरी व्यवस्था कर लेनी चाहिए।

निजीकरण के खिलाफ क्यों है विरोध?

शैलेंद्र दुबे का आरोप है कि यूपी पावर कॉर्पोरेशन और कुछ सरकारी अधिकारी निजी कंपनियों के साथ मिलकर करोड़ों की संपत्तियों को सस्ते दामों पर बेचना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर ये कंपनियां निजी हाथों में चली जाती हैं तो किसान, गरीब और आम लोग जो अब तक बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा उठाते हैं, उन्हें नुकसान होगा।

कहां-कहां होगा प्रदर्शन?

यह विरोध सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं रहेगा। देश के कई शहरों जैसे हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, नागपुर, भोपाल, कोलकाता, पटना, रांची, श्रीनगर, शिमला, जयपुर, लखनऊ, देहरादून और गुवाहाटी में भी बिजली कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे।

सरकार क्या करेगी?

फिलहाल सरकार ने इस पर कोई बड़ा बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर हड़ताल होती है तो लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ सकता है। बैकअप तैयार रखें।

Tags: Power Sector ProtestUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Next Post
PM Kisan Nidhi Scam in Rajasthan Pali

PM Kisan Nidhi Scam : भाजपा शासित राजस्थान में हिंदू गांव रातों-रात कैसे बन गया मुसलमान, कर दिया बड़ा कांड

Workout Mistakes :एक्सरसाइज ज़रूरी, लेकिन कैसे करे यह जानना और भी आवश्यक, क्या है वर्कआउट करते समय होने वाली गलतियां

Workout Mistakes :एक्सरसाइज ज़रूरी, लेकिन कैसे करे यह जानना और भी आवश्यक, क्या है वर्कआउट करते समय होने वाली गलतियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist