गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UPSC ने जारी किया पदोन्नति आदेश, 28 पीपीएस बने आईपीएस, 29 पीसीएस अधिकारियों को मिला आईएएस में प्रमोशन

उत्तर प्रदेश में 28 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस और 29 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति मिली है। नई तैनाती की सूची जल्द जारी हो सकती है, जिससे प्रशासनिक बदलाव का दौर शुरू होने की संभावना है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
UP PPS IPS Promotion
Share on FacebookShare on Twitter

UP Administrative Promotion: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पीसीएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति मिलने के बाद अब 28 पीपीएस अधिकारियों को भी आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत कर दिया गया है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 28 नए आईपीएस अधिकारी मिल गए हैं। पदोन्नत अधिकारियों में वर्ष 1997, 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारी शामिल हैं।

इन अधिकारियों को मिला आईपीएस बनने का मौका

आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति पाने वालों में कमल किशोर, सुरेश चंद्र रावत, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, बंशराज सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पुर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

RELATED NEWS

EPFO New Rule 2026

EPFO का नया नियम लागू, अब बढ़ सकती है आपकी टेक-होम सैलरी किसको मिलेगा स्वैच्छिक योगदान का विकल्प

जुलाई 2, 2026

29 पीसीएस अधिकारी बने आईएएस

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के 29 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में पदोन्नति दी गई थी। ये अधिकारी वर्ष 2010 से 2012 बैच के हैं। पदोन्नति के बाद अब सभी अधिकारियों की नई तैनाती का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी पोस्टिंग की सूची जारी होगी। इसके बाद राज्य में आईएएस अधिकारियों के तबादलों का एक नया दौर भी शुरू हो सकता है।

इन अधिकारियों को भी मिला प्रमोशन

आईएएस संवर्ग में पदोन्नत होने वालों में डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया, पुष्प राज सिंह, संजय कुमार सिंह, राज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, सुशीला, वैभव मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार यादव, योगानंद पांडेय, अमित कुमार और पूनम निगम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा डॉ. नितिन मदान, हर्ष देव पांडेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार, अमित सिंह, प्रियंका सिंह, अमित कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार और राकेश कुमार सिंह को भी आईएएस संवर्ग में पदोन्नति का लाभ मिला है।

जल्द हो सकती हैं नई नियुक्तियां

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पदोन्नति के बाद अब इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। सरकार जल्द ही नई तैनाती की सूची जारी कर सकती है। इसके साथ ही कई जिलों और विभागों में प्रशासनिक फेरबदल होने की संभावना भी जताई जा रही है। इससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Tags: EPFO New RulePF Contribution
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

EPFO New Rule 2026

EPFO का नया नियम लागू, अब बढ़ सकती है आपकी टेक-होम सैलरी किसको मिलेगा स्वैच्छिक योगदान का विकल्प

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

EPFO New Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सक्रिय सदस्यों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़े...

Next Post
EPFO New Rule 2026

EPFO का नया नियम लागू, अब बढ़ सकती है आपकी टेक-होम सैलरी किसको मिलेगा स्वैच्छिक योगदान का विकल्प

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist