रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Roadways ने दी बागेश्वर धाम जाने वालों को बड़ी राहत, प्रयागराज से नई बस सेवा शुरू

यूपी रोडवेज ने बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई बस सेवा शुरू की है। प्रयागराज से छतरपुर और सागर तक जाने वाली यह बस यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी। साथ ही प्रयागराज रीजन को 6 मिनी एसी बसें भी मिलेंगी।

by Mayank Yadav
अगस्त 25, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP Roadways
Share on FacebookShare on Twitter

UP Roadways: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज ने बड़ी राहत दी है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने प्रयागराज के जीरो रोड डिपो से नई नियमित बस सेवा शुरू की है। यह बस रोज शाम 6 बजे प्रयागराज से रवाना होकर चित्रकूट, बांदा, महोबा, छतरपुर होते हुए सागर तक जाएगी। छतरपुर पहुंचने के बाद यात्रियों को बागेश्वर धाम के लिए नजदीकी सुविधा मिलेगी। रोडवेज का प्रयास है कि आगे इस बस को सीधे बागेश्वर धाम तक भी संचालित किया जाए। इसके साथ ही प्रयागराज रीजन को जल्द 6 नई मिनी एसी बसें भी मिलने वाली हैं, जिनसे दिल्ली, लखनऊ और गोरखपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

बागेश्वर धाम के लिए नई बस सेवा

UP Roadways लीडर रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बस रातभर के सफर के बाद अगली सुबह 5 बजे छतरपुर (बागेश्वर धाम) और सुबह 8 बजे सागर पहुंचेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रोडवेज जल्द ही एक और बस भी इसी रूट पर संचालित करेगा। प्रयागराज और आसपास के जिलों से हजारों लोग बागेश्वर धाम की यात्रा करते हैं, जिससे यह सेवा यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक होगी।

RELATED NEWS

UP Roadways

UP Roadways का निजीकरण नहीं होगा, परिवहन मंत्री ने दी सफाई, अफवाहों पर लगाया विराम

जून 26, 2025
UP Roadways

यूपी रोडवेज में महिला कंडक्टरों की 5000 सीटों पर बंपर भर्ती, योगी सरकार ने दिया बेहतरीन मौका

जनवरी 25, 2025

किराया और दूरी की पूरी जानकारी

स्थान दूरी (किमी) किराया (₹)
चित्रकूट (कर्वी) 126 किमी ₹182
बांदा (बागेश्वर धाम मार्ग) 204 किमी ₹287
महोबा 263 किमी ₹368
छतरपुर (बागेश्वर धाम) 313 किमी ₹436
सागर 474 किमी ₹641

प्रयागराज रीजन को मिलेंगी 6 मिनी एसी बसें

प्रयागराज रीजन को पहली बार 40 सीटर की 6 नई मिनी एसी बसें मिलने जा रही हैं। इनमें से एक बस प्रयागराज से दिल्ली के आनंद विहार तक नियमित रूप से चलेगी, जबकि दूसरी मिर्जापुर से प्रयागराज होकर लखनऊ जाएगी। बाकी 4 बसें गोरखपुर रूट पर चलाई जाएंगी। UP Roadways की योजना है कि प्रयागराज से गोरखपुर के लिए हर एक घंटे में एसी बस उपलब्ध कराई जाए।

मुझे मिटा पाना आसान नहीं… पूजा पाल का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोलीं – ‘माफ‍िया का नाम लिया, पार्टी से निकाल दिया’

Tags: up roadways
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

UP Roadways

UP Roadways का निजीकरण नहीं होगा, परिवहन मंत्री ने दी सफाई, अफवाहों पर लगाया विराम

by Mayank Yadav
जून 26, 2025

UP Roadways Privatization: उत्तर प्रदेश में UP Roadways के निजीकरण की खबरों पर अब विराम लग गया है। परिवहन मंत्री...

UP Roadways

यूपी रोडवेज में महिला कंडक्टरों की 5000 सीटों पर बंपर भर्ती, योगी सरकार ने दिया बेहतरीन मौका

by Gulshan
जनवरी 25, 2025

UP Roadways : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए...

after-milk-and-toll-tax-another-blow-of-inflation-up-roadways-increased-bus-fare

दूध और टोल टैक्स के बाद महंगाई का एक और झटका, इस राज्य में बढ़ा बस का किराया

by Rajni Thakur
जून 3, 2024

UP Roadways Bus Fare: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट (Lok Sabha Elections 2024 Result) से पहले जनता को लगातार महंगाई का...

up-government-will-do-more-publicity-to-spread-awareness-about-road-safety-through-the-roadways-buses-of-transport-corporation

लोकसभा चुनाव के बीच UP Roadways की बसों का दिखेगा अलग अंदाज, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

by Rajni Thakur
मई 10, 2024

UP Roadways News: लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के...

UP Roadways: आज से महंगा हुआ यूपी रोडवेज का सफर, अब बसों में ट्रैवल के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये…

by Anu Kadyan
अप्रैल 11, 2023

यूपी रोडवेज (UP Roadways) की बसों में सफर करना अब और महंगा हो गया है। दरअसल आज से बसों का किराया...

Next Post
UP RERA

UP RERA ने रियल एस्टेट में कड़ा कदम उठाया, रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट के विज्ञापनों में पारदर्शिता अनिवार्य

Ghaziabad Master Plan

Ghaziabad Master Plan 2031: शहर का रूप बदलेगा, रोजगार और विकास के नए अवसर खुलेंगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist