शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Scooty Scheme 2026: शहीद परिवार की बेटियों को 10% अंकों की छूट जानें पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया,

उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्नातक पास करने वाली 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारी है। विशेष वर्ग की छात्राओं को मेरिट में 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
UP Scooty Scheme 2026
Share on FacebookShare on Twitter

UP Scooty Scheme 2026:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने में सुविधा देने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना चला रही है। योजना के तहत स्नातक पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का प्रावधान है। सरकार की योजना से करीब 50 हजार छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

योजना में केवल स्कूटी ही नहीं, बल्कि वाहन का आरटीओ पंजीकरण, बीमा, सुरक्षा हेलमेट और शुरुआती पेट्रोल जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। वहीं, शहीद परिवारों की बेटियों, दिव्यांग और निराश्रित मेधावी छात्राओं के लिए मेरिट में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।

RELATED NEWS

Vishwakarma Shram Samman Yojana: कारीगरों को 10 लाख तक का लोन, मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और टूलकिट, जानें पूरी जानकारी

Vishwakarma Shram Samman Yojana: कारीगरों को 10 लाख तक का लोन, मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और टूलकिट, जानें पूरी जानकारी

अगस्त 11, 2026
Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

जुलाई 22, 2026

क्या है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना?

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना और कॉलेज या विश्वविद्यालय आने-जाने में उन्हें सुविधा प्रदान करना है। इसके तहत चयनित छात्राओं को नई पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना के पैकेज में स्कूटी के साथ पंजीकरण शुल्क, वाहन बीमा, ISI मार्क हेलमेट और जरूरी एक्सेसरीज भी शामिल रहेंगी। वितरण के समय छात्राओं को शुरुआती उपयोग के लिए 4 से 5 लीटर पेट्रोल भी दिए जाने का प्रावधान बताया गया है।

छात्राओं को क्या-क्या मिलेगा?

योजना के तहत चयनित छात्राओं को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें मुख्य रूप से:

नई पेट्रोल स्कूटी

आरटीओ पंजीकरण का खर्च

वाहन बीमा

ISI मार्क सुरक्षा हेलमेट

4 से 5 लीटर शुरुआती पेट्रोल

आवश्यक वाहन एक्सेसरीज

सरकार का उद्देश्य है कि छात्राओं को आने-जाने के लिए आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े और वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

कौन-कौन छात्राएं होंगी पात्र?

योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। मान्यता प्राप्त राज्य या निजी विश्वविद्यालय अथवा संबद्ध डिग्री कॉलेज से स्नातक पास करने वाली छात्राएं पात्रता के दायरे में आएंगी।

टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं का होगा चयन

कॉलेज या विश्वविद्यालय की स्नातक पास छात्राओं में से टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं का चयन किया जाएगा। इसके अलावा छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शहीद या बलिदानी परिवारों की बेटियों, दिव्यांग और निराश्रित मेधावी छात्राओं को मेरिट के अंकों में 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट देने का प्रावधान है।

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी?

योजना के लिए छात्राओं को कुछ जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। इनमें उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र, नवीनतम आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और स्नातक की मार्कशीट शामिल हैं।

इसके अलावा APAAR ID, पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरत पड़ने पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी मांगा जा सकता है।

कॉलेज करेगा आवेदन और सत्यापन

योजना की एक अहम बात यह है कि छात्राओं को खुद किसी पोर्टल पर जाकर अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। संबंधित विश्वविद्यालय और कॉलेज अपने रिकॉर्ड के आधार पर पात्र छात्राओं और टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं की सूची तैयार करेंगे।

इसके बाद दस्तावेजों और अंकों का सत्यापन किया जाएगा। कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर के बाद पात्र छात्राओं की सूची शासन के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

कब मिलेगी छात्राओं को स्कूटी?

योजना के अनुसार 2025-26 शैक्षणिक सत्र की पात्र और मेधावी छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर के दौरान स्कूटी वितरण करने की तैयारी बताई गई है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर चयनित छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी जा सकती है।

इस योजना का लक्ष्य प्रदेश की करीब 50 हजार मेधावी छात्राओं को लाभ पहुंचाना है।

Tags: Rani Laxmibai Scooty YojanaUP Government SchemeUP Scooty Scheme
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Vishwakarma Shram Samman Yojana: कारीगरों को 10 लाख तक का लोन, मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और टूलकिट, जानें पूरी जानकारी

Vishwakarma Shram Samman Yojana: कारीगरों को 10 लाख तक का लोन, मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और टूलकिट, जानें पूरी जानकारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Vishwakarma Shram Samman Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना...

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 22, 2026

Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है।...

UP Government की डेयरी योजनाओं से किसानों को बड़ा सहारा, मिलेगी सब्सिडी और हज़ारों की सहायता

UP Government की डेयरी योजनाओं से किसानों को बड़ा सहारा, मिलेगी सब्सिडी और हज़ारों की सहायता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। खेती...

Rural Employment Scheme: योगी सरकार की नई तैयारी, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा ज्यादा रोजगार, काम न मिलने पर भत्ता बनेगा सहारा

Rural Employment Scheme: योगी सरकार की नई तैयारी, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा ज्यादा रोजगार, काम न मिलने पर भत्ता बनेगा सहारा

by Kirtika Tyagi
जून 9, 2026

उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी भत्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। अब राज्य सरकार ग्रामीण मजदूरों के...

UP PM Awas Yojana urban first installment

Awas Yojana Urban 2026:शहरी गरीबों को घर बनाने की कब मिलेगी पहली किस्त, मुख्यमंत्री योगी सीधे खातों में भेजेंगे पैसा

by SYED BUSHRA
जनवरी 17, 2026

UP PM Awas Yojana Urban 2026: उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में रहने वाले उन लोगों के लिए अच्छी खबर...

Next Post
harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा ,  विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

Girls Harassment: मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने रास्ते में रोका नंबर मांगा , विरोध पर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर पीटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist