Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Summer Vacation Extended: यूपी में 24 जून तक बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 25 जून से खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार ने हीटवेव और बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी हैं। 25 जून से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी, जबकि 22 जून से शिक्षक स्कूल पहुंचकर नए सत्र की तैयारियां पूरी करेंगे।

by Sadaf Farooqui
June 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Summer Vacation Extended: उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को 24 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है। अब प्रदेश के स्कूल 25 जून से नियमित रूप से खुलेंगे और पठन-पाठन शुरू होगा।

गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला

अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब प्रत्येक वर्ष 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से सुरक्षित रखना और नए शैक्षणिक सत्र की बेहतर शुरुआत सुनिश्चित करना है।

RELATED NEWS

mashobra trip budget friendly summer vacation travel guide from delhi

कहां है मशोबरा भीड़ भाड़ से दूर शांत हिल स्टेशन,गर्मीयों में शांति और ठंडक का बेहतरीन ठिकाना

June 3, 2025
Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

April 29, 2025

22 जून से स्कूल पहुंचेंगे शिक्षक

विद्यालय खुलने से पहले तैयारियां पूरी करने के लिए 22, 23 और 24 जून को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान लेसन प्लान तैयार करना, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, पाठ्यपुस्तक वितरण, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक, साफ-सफाई और स्मार्ट क्लास जैसी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

220 कार्यदिवस सुनिश्चित करने के निर्देश

सरकार ने निर्देश दिया है कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 220 कार्यदिवस सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारियों को भी स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित करने से पहले इन प्रावधानों का ध्यान रखने को कहा गया है।

योग और बेहतर सुविधाओं पर फोकस

आदेश में स्कूलों में बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की भागीदारी से योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Tags: Summer VacationUp Schools
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

mashobra trip budget friendly summer vacation travel guide from delhi

कहां है मशोबरा भीड़ भाड़ से दूर शांत हिल स्टेशन,गर्मीयों में शांति और ठंडक का बेहतरीन ठिकाना

by SYED BUSHRA
June 3, 2025

Mashobra trip budget friendly summer vacation from Delhi,गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं जहां...

Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

by Sadaf Farooqui
April 29, 2025

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने परिषदीय स्कूलों...

Up Schools

यूपी के 22 जिलों में खुलेंगे नए सरकारी स्कूल, 5900 छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का मौका

by Gulshan
April 5, 2025

Up Schools :  उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश के 22 ज़िलों में...

Summer Vacation: Delhi schools will remain closed for so many days in summer, know when there will be holidays in the capital.

Summer Vacation : गर्मियों में इतने दिन बंद रहेगी दिल्ली की स्कूलें, जानिए कब कब रहेगी राजधानी में छुट्टी

by Gautam Jha
April 4, 2024

नई दिल्ली। (Summer Vacation )गर्मियों की छुट्टी का इंतजार हर किसी को रहता हैं,लेकिन यह बच्चे इस समय का बेसब्री...

Next Post
Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist