Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी के 22 जिलों में खुलेंगे नए सरकारी स्कूल, 5900 छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का मौका

यूपी के छात्रों के लिए आई है बड़ी राहत की खबर। प्रदेश के 22 जिलों में 59 नए सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही शिक्षा शुरू होने जा रही है।

by Gulshan
April 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Up Schools
Share on FacebookShare on Twitter

Up Schools :  उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश के 22 ज़िलों में 59 नए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बहुत जल्द पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इनमें से 58 स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज होंगे, जबकि एक स्कूल हाईस्कूल के रूप में कार्य करेगा।

हर स्कूल में मिलेगा 5900 छात्रों को दाखिला

इन स्कूलों में कक्षा 9वीं में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में 100 छात्रों के दाखिले की व्यवस्था होगी, जिससे कुल मिलाकर 5900 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा का अवसर मिलेगा। स्कूल भवनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और अब संचालन की तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं।

RELATED NEWS

UP Summer Vacation Extended: यूपी में 24 जून तक बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 25 जून से खुलेंगे स्कूल

UP Summer Vacation Extended: यूपी में 24 जून तक बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 25 जून से खुलेंगे स्कूल

June 17, 2026
Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

April 29, 2025

जिन ज़िलों में ये स्कूल खोले जा रहे हैं, वहां के जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द स्कूल संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी करें।

शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू

स्कूलों में पढ़ाई शुरू कराने के लिए शिक्षक व अन्य कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए अधियाचन (requisition) संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है ताकि समय रहते योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जा सके। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने जानकारी दी है कि सभी स्कूलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उन्हें संबंधित विभाग को सौंप भी दिया गया है।

 साथ ही, भवन निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है। यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कहां-कहां खुल रहे हैं नए सरकारी स्कूल?

नए सरकारी विद्यालय जिन जिलों में खुल रहे हैं, उनमें शामिल हैं:
बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, रामपुर, श्रावस्ती, हापुड़, गाजियाबाद, जालौन, प्रतापगढ़, बलरामपुर, मुरादाबाद, शामली, बहराइच, बाराबंकी, आजमगढ़, गोंडा, बागपत, महोबा, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, भदोही और हरदोई।

यह भी पढ़ें : गुड्डू मुस्लिम ने ऐसे ‘अतीक एंड कंपनी’ की जलाई ‘लंका’, असद का करवाया …

नए सरकारी स्कूलों की शुरुआत से न केवल छात्रों को अपने घर के पास पढ़ाई करने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें कम फीस में अच्छी शिक्षा भी प्राप्त हो सकेगी। इससे ग्रामीण और दूरदराज़ के क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच मजबूत होगी और छात्राओं की पढ़ाई में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Tags: Up Schools
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

UP Summer Vacation Extended: यूपी में 24 जून तक बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 25 जून से खुलेंगे स्कूल

UP Summer Vacation Extended: यूपी में 24 जून तक बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, 25 जून से खुलेंगे स्कूल

by Sadaf Farooqui
June 17, 2026

UP Summer Vacation Extended: उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए बड़ा फैसला लिया...

Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

by Sadaf Farooqui
April 29, 2025

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने परिषदीय स्कूलों...

Next Post
मिलिए लेडी कांस्टेबल ’मेरी जान’ से, जो लड़कों का करती थी शिकार, रईसी में आई कमी तो ’इंस्टा-क्वीन’ बेचनी लगी हिरोइन

मिलिए लेडी कांस्टेबल ’मेरी जान’ से, जो लड़कों का करती थी शिकार, रईसी में आई कमी तो ’इंस्टा-क्वीन’ बेचनी लगी हिरोइन

Lady Don Shaista Parveen

जानिए कैसे पुलिस को गच्चा दे रही लेडी डॉन शाइस्ता परवीन, तो क्या अब अतीक की बेगम का भी होगा ‘एनकाउंटर’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist