मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP teachers transfer: 7374 शिक्षकों को मिली म्यूचुअल ट्रांसफर से बड़ी राहत, पर सामने आए धोखाधड़ी के मामले

उत्तर प्रदेश में 7374 शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर के जरिए मनचाहा जिला मिला है। इस राहत के बीच रामपुर और मुजफ्फरनगर में धोखाधड़ी की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिस पर विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

by Mayank Yadav
मई 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP teachers
Share on FacebookShare on Twitter

UP teachers transfer: यूपी के 7374 बेसिक शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर के जरिए मनचाहा जिला मिला है। यह स्थानांतरण बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन सत्यापन और शिक्षकों की आपसी सहमति के आधार पर किया गया। इससे वर्षों से तबादले की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिली है। स्थानांतरण सूची परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 29 मई से 5 जून के बीच कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी। लेकिन इस राहत के बीच कुछ मामलों में धोखाधड़ी की शिकायतें भी सामने आई हैं। रामपुर और मुजफ्फरनगर में दो शिक्षकों ने अवैध वसूली और फर्जी पेयरिंग की रिपोर्ट दी है। विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

ट्रांसफर प्रक्रिया से खुश हुए हजारों शिक्षक

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की इस पहल से 7374 शिक्षकों का तबादला उनकी पसंद के जिलों में हुआ है। सभी ट्रांसफर म्यूचुअल सहमति के आधार पर ग्रामीण से ग्रामीण और शहरी से शहरी क्षेत्र में किए गए हैं। सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सभी संबंधित जिला बीएसए को निर्देशित किया गया है कि शिक्षक और शिक्षिकाओं के अभिलेखों की गहन जांच के बाद ही कार्यमुक्ति और नई नियुक्ति कराई जाए।

RELATED NEWS

UP teachers Online attendance mandatory

‘एक घंटे की मोहलत’, फिर भी मुश्किल: UP में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी फिर अनिवार्य, विरोध की आहट!

दिसम्बर 10, 2025
UP teachers

उत्तर प्रदेश में 2100 सरकारी शिक्षकों का ट्रांसफर फंसा, 8 आकांक्षी जिलों की पॉलिसी बनी रोड़ा

मई 28, 2025

परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि UP teachers ट्रांसफर पाए शिक्षक नई जगह पर वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे रखे जाएंगे। फिर भी, तैनाती मिलने से शिक्षकों में उत्साह है। उनका कहना है कि अब वे पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकेंगे।

राजकीय माध्यमिक स्कूलों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू

30 मई से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं के वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। इच्छुक शिक्षक 4 जून तक ehrms.upsdc.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से आवेदन मान्य नहीं होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक ही अवसर दिया जाएगा और समयसीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही विभाग ने शिक्षकों की सहायता के लिए ईमेल (onlineteachertransfer2024@gmail.com) और दो हेल्पलाइन नंबर (9368636558, 8317054632) भी जारी किए हैं, जिनसे सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

म्यूचुअल ट्रांसफर में सामने आए फर्जीवाड़े के मामले

UP teachers म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद रामपुर और मुजफ्फरनगर से दो धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।

  • केस 1: रामपुर के स्वार में एक शिक्षक ने शिकायत की कि सहारनपुर के शिक्षक ने ट्रांसफर में ओटीपी के बदले 12.20 लाख रुपये मांगे और ओटीपी शेयर नहीं किया।
  • केस 2: मुजफ्फरनगर में एक शिक्षक ने बताया कि किसी ने खुद को बीएसए ऑफिस का कर्मचारी बताकर ओटीपी मांगा और बाद में फर्जी पेयर बनाकर ट्रांसफर करवा लिया।

इन दोनों मामलों में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी है।

‘प्रक्रिया में सुधार जरूरी’, शिक्षकों की मांग

इन धोखाधड़ी के मामलों ने पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि कुछ शिक्षकों की गलत हरकतें बाकी शिक्षकों को नुकसान पहुंचा रही हैं। प्रक्रिया में तकनीकी सुधार किए जाने चाहिए ताकि फर्जीवाड़े की संभावना ही न रहे।

बेसिक शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

क्या यूपी के कार्यवाहक DGP Prashant Kumar को मिलेगा सेवा विस्तार? विदाई समारोह लिस्ट से नाम न होने से बढ़ीं अटकलें

Tags: UP Teachers
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP teachers Online attendance mandatory

‘एक घंटे की मोहलत’, फिर भी मुश्किल: UP में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी फिर अनिवार्य, विरोध की आहट!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2025

UP teachers Online attendance mandatory: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता एक...

UP teachers

उत्तर प्रदेश में 2100 सरकारी शिक्षकों का ट्रांसफर फंसा, 8 आकांक्षी जिलों की पॉलिसी बनी रोड़ा

by Mayank Yadav
मई 28, 2025

UP teachers transfer 2025: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के 21000 से अधिक शिक्षक ट्रांसफर प्रक्रिया से बाहर हैं,...

UP Teachers

UP teachers के एडेड कॉलेजों में शिक्षकों के प्रमोशन की व्यवस्था बदली, डीआईओएस को मिली जिम्मेदारी

by Mayank Yadav
मई 11, 2025

UP teachers promotion: उत्तर प्रदेश में 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया में अहम बदलाव...

UP teachers

UP teachers के लिए खुशखबरी: लंबे समय से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया फिर से शुरू

by Mayank Yadav
मई 5, 2025

UP teachers promotion: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर आई...

CM Yogi

UP Teachers Transfer: शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए योगी सरकार ने बदले नियम, जारी की नई नीति

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2025

UP teachers transfer policy: यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के स्थानांतरण...

Next Post
Jonas Masetti Padma Shri award for Indian culture promotion

सूती कपड़े, रूद्राक्ष और सादगी , कौन है Jonas Masetti जिनको क्यों मिला भारत का चौथा सबसे बड़ा सम्मान

Dipika Kakar liver cancer stage 2

स्टेज 2 का लिवर कैंसर की लड़ाई आसान नहीं, जानिए जान बचने की कितनी होती है संभावना और कैसे करें इलाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist