Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपियों ने की लूटपाट, पुलिस ने भंडाफोड़ कर 5 लोगों को किया गिरफ्तार

by Web Desk
August 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेशः संभल में फतेहगढ़ पुलिस ने ई-रिक्शा लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के गिरफ्तार आरोपियों पर एक ई-रिक्शा चालक की हत्या का भी आरोप है. इसके अलावा फतेहगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 2 ई-रिक्शा भी बरामद किए गए हैं.

दरअसल, कुढ़ फतेहगढ़ थाने के गांव का एक ई-रिक्शा चालक उदयवीर 9 अगस्त को अपना ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन घर से निकलने के बाद उदयवीर घर नहीं लौटा. उदयवीर के परिवार ने उदयवीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुढ़ फतेहगढ़ थाने में दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस उदयवीर की तलाश में जुटी थी.

RELATED NEWS

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

June 16, 2026
Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

June 16, 2026

उदयवीर के लापता होने में पुलिस को ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह का हाथ होने का शक था. जब संतोष, गंगा शरण, महेंद्र और ममता दिवाकर को हिरासत में लेकर उदयवीर के लापता होने की सूचना दी गई तो हिरासत में लिए गए संतोष व अन्य ने उदयवीर की हत्या कर ई-रिक्शा लूटने का अपराध स्वीकार कर लिया.

ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे

ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनके गिरोह के सदस्य ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठ जाते थे. कोई शक न हो इसलिए अपनी साथी महिला ममता और उसके बेटे को साथ रखते थे. जिसके बाद ई-रिक्शा चालक को किसी बहाने से नशीला पदार्थ मिला कर कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया.

हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका

जिसके बाद वे ई-रिक्शा लूटकर भाग जाते थे. उदयवीर को नशीला पदार्थ देने के बाद वह बेसुध हो गया, बेसुध होने के बाद उदयवीर की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए थे. लूटे गए ई-रिक्शा को मुरादाबाद में 40 हजार में बेचा गया. यह गिरोह ई-रिक्शा लूट की कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है.

सरगना संतोष समेत 5 लोग हिरासत

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि 9 अगस्त को कुढ़ फतेहगढ़ थाने में ई-रिक्शा चालक उदयवीर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने लापता उदयवीर की तलाश के दौरान ई-रिक्शा लूट के गिरोह के सरगना संतोष समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया था.

जेल भेजने के लिए कानूनी कार्रवाई जारी

एसपी चक्रेश मिश्रा ने आगे बताया कि, ई रिक्शा चालक उदयवीर की हत्या और ई रिक्शा लूटने के आरोप में कुढ़ फतेह गढ़ थाना क्षेत्र के संतोष चौधरी, मुरादाबाद के अकरम और गंगा शरण, अमरोहा जिले के महेंद्र, बरेली जिले की ममता दिवाकर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपितों को जेल भेजने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Tags: Fatehgarh PoliceUP PoliceUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

UP RERA ने कई  रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

UP RERA ने कई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, करोड़ों रुपये से अधिक का होगा निवेश

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Real Estate Investment,: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपी रेरा ने बड़ा...

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat”  बनेगा सफलता का मंत्र

Malaria Free Mission: मलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश का मिशन शुरू, “Track -Test -Treat” बनेगा सफलता का मंत्र

by Sadaf Farooqui
June 16, 2026

Malaria Free Mission: कालाजार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद...

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Uttar Pradesh में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए 8 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।...

Next Post

सोशल मीडिया पर CM योगी के रायबरेली दौरे से ज्यादा चर्चा डीएम माला श्रीवास्तव की क्यों हो रही है, जानिये वजह

Raju Srivastava : 15 दिनों बाद अब डॉक्टरों ने दी ये जानकारी, गजोधर भईया के फैंस में मची अफरातफरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist