Friday, March 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Weather: यूपी में कोहरे के साथ ठंड की शुरुआत, प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, खासकर पूर्वी यूपी में ठंड का असर अब महसूस होने लगेगा। शनिवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में कोहरा दिखाई दिया, जिससे हल्की ठंड का अहसास हुआ।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
November 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, मौसम
UP Weather
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, खासकर पूर्वी यूपी में ठंड का असर अब महसूस होने लगेगा। शनिवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में कोहरा दिखाई दिया, जिससे हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे के साथ-साथ यूपी और बिहार में ठंड दस्तक देने वाली है, और आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है।

आगरा में रात के तापमान (UP Weather) में वृद्धि हुई है, जबकि दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। प्रदेश भर में तापमान अब 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने लगा है, हालांकि तराई बेल्ट में कोहरे का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

February 16, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

January 15, 2026

आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम

आज, 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश (UP Weather) में कोहरा छाए रहने की संभावना है, खासकर सुबह के समय। दिन में दो बजे के बाद हल्की धूप निकलने की उम्मीद है। इस दिन, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तराई क्षेत्र में और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में ठंड की शुरुआत हो चुकी है।

यह भी पढ़े: UP AQI Today: लखनऊ समेत पश्चिम यूपी की हवा हुई जहरीली, जानें अपने शहर का एक्यूआई

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

10, 11 और 12 नवंबर को पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, लेकिन इस दौरान कहीं भी बारिश या बादल गरजने की संभावना नहीं है। 13 और 14 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इन दिनों में सुबह के समय कुछ हिस्सों में हल्की धुंध भी हो सकती है।

जानें अपने शहर का तापमान

मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 16.7℃, नजीबाबाद में 17.5℃, अयोध्या और चुर्क में 17℃, जबकि बाराबंकी में 19.4℃, कानपुर में 18℃ और गोरखपुर में 19.4℃ दर्ज किया गया। इसके अलावा, मेरठ में अधिकतम तापमान 29.7℃, मुजफ्फरनगर में 28.5℃ और मुरादाबाद में 29.5℃ रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 33.3℃ रहा। उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत साफ तौर पर दिखने लगे हैं और अगले कुछ दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ सकता है।

Tags: up weather
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

UP weather update:उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

by SYED BUSHRA
January 15, 2026

Weather update :उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। सुबह और शाम के...

UP Weather Cold and Dense Fog Alert

UP Weather Today: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी ,एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं

by SYED BUSHRA
December 25, 2025

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। रात और...

Uttar Pradesh weather fog alert update

Weather Update: ठंड ने UP में बढ़ाई सिहरन,इटावा सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान गिरा और घने कोहरे की चेतावनी

by SYED BUSHRA
December 12, 2025

Uttar Pradesh Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य ट्रोपोस्फीयर के पश्चिमी क्षेत्रों में एक ट्रफ के रूप...

up weather

UP Weather update: शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,गिरता तापमान बढ़ा रहा ठिठुरन जानिए आज कैसी रहेगी मौसम की चाल

by SYED BUSHRA
November 15, 2025

UP Weather update:उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपने रंग जमाने शुरू कर दिए हैं। नवंबर के मध्य में ही प्रदेश...

Next Post
pm vidya lakshmi scheme

पढ़ाई के बीच छात्रों को आने वाली समस्याएं होंगी दूर, पैसों की दिक्कत से निपटने के लिए सरकार लाई प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना

Kanpur News: ‘छी’ टीचर्स ने छात्रा को गांजा पिला कर किया दुष्कर्म, बना ली ‘डर्टी पिक्चर’ और 400 दिन तक नोचा शरीर

Kanpur News: ‘छी’ टीचर्स ने छात्रा को गांजा पिला कर किया दुष्कर्म, बना ली ‘डर्टी पिक्चर’ और 400 दिन तक नोचा शरीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist