UP weather: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, उत्तराखंड और यूपी में बदलता मौसम, ठंड का बढ़ता प्रकोप

उत्तर प्रदेश में नवंबर के अंत से ठिठुरन भरी सर्दी दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग ने 23 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण सड़क हादसों और स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका बढ़ गई है।

UP weather

UP weather:  दिल्ली की हवा फिर से खराब होती जा रही है। लगातार तीसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। सुबह और शाम हल्के कोहरे के बाद धूप खिली रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के अनुसार, दिल्ली का AQI आज 331 रहा, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। राजधानी के कई क्षेत्रों में AQI 400 से भी ऊपर पहुंच गया है।

उत्तराखंड और यूपी में बदलता मौसम

उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। राज्य में अगले 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में नवंबर के अंत से सर्दियों का असर और बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं और घने कोहरे के कारण ठिठुरन भरी सर्दी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण सड़क हादसे और हवाई यात्राओं पर असर पड़ सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। राजधानी लखनऊ में सुबह-शाम धुंध और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला दर्ज हुआ है, जबकि उरई में तापमान सामान्य से अधिक रहा। आने वाले पांच दिनों में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

23 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग (UP weather) ने देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, और शाहजहांपुर समेत 23 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। कोहरा दृश्यता को कम कर सकता है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे में सूक्ष्म कण और प्रदूषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सांस लेने में दिक्कत, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

लखनऊ में धुंध का असर, बुलंदशहर सबसे ठंडा

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह-शाम धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दूसरी ओर, उरई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।

आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, तराई क्षेत्रों में कोहरे का असर (UP weather) बढ़ेगा। अगले पांच दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। यह बदलाव ठंड और बढ़ाएगा। लखनऊ में बुधवार को भी सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाने की संभावना है, हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। ड्राइविंग करते समय सतर्क रहें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में ठिठुरन वाली ठंड का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है।

यहां पढ़ें: ‘जम्मू कश्मीर में आज पहली बार यह दिन….’,सुप्रीम कोर्ट में बोले PM Modi, जानें क्या कुछ कहा
Exit mobile version