बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP में सितंबर की शुरुआत में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, तीन दिन में ही पूरे महीने का कोटा पूरा

मेरठ में सितंबर की शुरुआत ने बारिश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। तीन दिन में 145.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि महीने का औसत 119.1 मिमी है। मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर से फिर बारिश शुरू हो सकती है।

by Mayank Yadav
सितम्बर 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP weather
Share on FacebookShare on Twitter

UP rain: उत्तर प्रदेश के मेरठ और आसपास के जिलों में इस बार सितंबर की शुरुआत ने मौसम के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले तीन दिनों में हुई लगातार बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों को पानी-पानी कर दिया है। मेरठ में महज तीन दिन में ही 145.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सितंबर महीने का औसत 119.1 मिमी होता है। यानी सामान्य से करीब 21.83 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। बुधवार को ही शहर में 50.1 मिमी पानी बरसा। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 8 सितंबर से फिर बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे महीने का दूसरा हफ्ता भी भीग सकता है।

मेरठ में तीन दिन की झमाझम, शहर में पानी-पानी

UP और आसपास के इलाकों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बादल जमकर बरसे। सुबह हल्की धूप के बाद दोपहर डेढ़ बजे के करीब घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में झमाझम बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। रात तक रुक-रुककर तेज और हल्की बारिश का यह सिलसिला चलता रहा। केवल बुधवार को ही 50.1 मिमी पानी बरसा, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और यातायात भी प्रभावित रहा।

RELATED NEWS

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

जनवरी 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

जनवरी 12, 2026

वेस्ट UP के कई जिलों में मूसलधार बारिश

मेरठ के अलावा वेस्ट यूपी के अन्य शहरों में भी बारिश ने कहर बरपाया। पिछले 24 घंटों में खेकड़ा में सबसे ज्यादा 120 मिमी, बड़ौत में 110 मिमी, मेरठ तहसील में 90 मिमी और बागपत शहर में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। इतनी तेज बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया। ग्रामीण इलाकों में खेतों में भी पानी जमा हो गया है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि फिलहाल पश्चिमी UP में बारिश का दौर थमने की संभावना है। गुरुवार से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी और मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि 8 सितंबर के बाद से एक बार फिर बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। साथ ही 11 सितंबर तक उत्तर भारत में अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय रहेंगे, जिससे महीने का दूसरा हफ्ता भीग सकता है।

15 वर्ष की गर्ल पर फिदा हो गया 60 साल का बुजुर्ग, मंदिर में भरी नाबालिग की मांग और जंगल में मनाई सुहागरात

Tags: UP
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

by Mayank Yadav
दिसम्बर 1, 2025

UP Yogi Government Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों...

Next Post
GST

GST 2025 में बड़ा बदलाव: आम जनता के लिए राहत, लग्जरी आइटम्स पर टैक्स बढ़ा

UP Teacher

UP Teacher और कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नोशनल वेतन वृद्धि के साथ मिलेगी पेंशन-ग्रेच्युटी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist