Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी में मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी, चित्रकूट में अचानक बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में ही मई जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल हो रहे हैं। लेकिन अगले 72 घंटे में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है।

by Akhand Pratap Singh
March 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में ही मई जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल हो रहे हैं। लेकिन अगले 72 घंटे में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश, बादलों की गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

किन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट?

RELATED NEWS

UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

June 23, 2026
UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

February 17, 2026

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जौनपुर, वाराणसी, संतकबीर नगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में बादलों की गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े: Kisan Andolan 2.0: हिरासत में बड़े किसान नेता, बॉर्डर खुलवाने की आशंका

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और बिजनौर में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश होगी, जबकि 22 मार्च को विशेष रूप से पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

चित्रकूट में अचानक बदला मौसम 

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। बूंदाबांदी के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी चना, अरहर, सरसों, गेहूं और मसूर की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। बारिश और नमी के कारण फसलों के गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान अपनी मेहनत पर पानी फिरने को लेकर परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है जिससे फसलों के नुकसान की आशंका और बढ़ गई है।

कितना रहा तापमान?

गर्मी के कारण यूपी (UP Weather Update) में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 23 मार्च के बाद मौसम साफ रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Tags: UP Weather Update
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Weather Alert

UP Weather Alert: मानसून की एंट्री पर ब्रेक! 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत, लू और उमस से बेहाल रहेगा उत्तर प्रदेश, जानिए कब‌ होगी झमाझम बारिश

by SYED BUSHRA
June 23, 2026

UP Weather Update June 2026:उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं...

UP Weather

UP Weather Update: कई शहरों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं धूप से होगी राहत

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Weather Update: फरवरी का महीना अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के कई...

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

UP Weather Update: यूपी के जिलों में कोहरा और हल्की ठंड, मौसम रहेगा सुहाना

by Swati Chaudhary
November 6, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 6 नवंबर को मौसम ने अपना मिजाज बदला है। राजधानी लखनऊ,...

Up Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ में बारिश ने बढ़ाई रौनक, 31 जुलाई तक नहीं थमेगा पानी

by Gulshan
July 26, 2025

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ सहित कई...

UP Weather Update

यूपी में मौसम का बदला मिजाज.. 58 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना

by Akhand Pratap Singh
May 3, 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और...

Next Post
Bijnor News

मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर गला घोंटकर मार डाला! नशा मुक्ति केंद्र में दिल दहला देने वाली वारदात.. CCTV में हुई कैद

Gold Rate Today

सोने की कीमत ने छुआ आसमान, 10 ग्राम गोल्ड 90 हजार के पार,आपके शहर में क्या है सोने का हाल?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist