Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP weather का बदलता मिजाज: 24 घंटे बाद थम सकती है भारी बारिश, 22 जिलों में बाढ़ से हाहाकार

यूपी में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन 24 घंटे बाद बारिश की रफ्तार थम सकती है। इस बीच 22 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP weather
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP weather update: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच मौसम का रुख अब बदलने जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे बाद यानी बुधवार से बारिश की तीव्रता में कमी आने लगेगी। हालांकि 3 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के 22 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे अब तक 607 गांवों के 1.41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया है।

3 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, फिर लौटेगी उमस

UP में सोमवार और मंगलवार को लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। 3 सितंबर को पश्चिमी UP के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 4 और 5 सितंबर को पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 और 7 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

RELATED POSTS

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026

22 जिलों में बाढ़ का खतरा, गंगा-यमुना उफान पर

लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में पानी की आवक से यूपी में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मंगलवार तक बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई, जिनमें अलीगढ़, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बलिया और बाराबंकी प्रमुख हैं। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कानपुर बैराज से 3,84,939 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरिद्वार और नरौरा से भी लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खतरा और बढ़ गया है। उन्नाव के शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। वहीं बुंदेलखंड और आगरा में यमुना की सहायक नदियां भी उफान पर हैं।

राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

बाढ़ प्रभावित 607 गांवों में अब तक 1,41,169 लोग प्रभावित हो चुके हैं। UP प्रशासन ने कई जिलों में राहत शिविर स्थापित किए हैं और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। नावों की मदद से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल सहायता प्रदान कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।

Scam in AAI : कौन जीरो ज़ीरो जोड़ बना करोड़ों का मालिक,किसने एयरपोर्ट अथॉरिटी में किया सैकड़ों करोड़ का घोटाला

Tags: UP
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP rural enterprises: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक...

UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

UP AI Impact Summit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक...

UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले जातिगत ध्रुवीकरण और धार्मिक एकता के बीच...

UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

by Mayank Yadav
December 23, 2025

UP Medical Recruitment Board: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में...

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

by Mayank Yadav
December 1, 2025

UP Yogi Government Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों...

Next Post
Traffic Jam in Delhi NCR: गुरुग्राम से नोएडा तक सड़कों पर मचा कोहराम जलभराव से लगा भारी जाम, बारिश का टूटा रिकॉर्ड

Traffic Jam in Delhi NCR: गुरुग्राम से नोएडा तक सड़कों पर मचा कोहराम जलभराव से लगा भारी जाम, बारिश का टूटा रिकॉर्ड

UP

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी 16 हजार रुपये से कम नहीं होगी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist