Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Weather Alert: जानिए ठंड के मौसम में क्यों बरस रहे मेघ, ‘सावधान’ यूपी में पड़ेंगे ओले, गिरेगी बिजली और होगी बरसात

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम में आया बदलाव, रूक-रूक कर जारी है बारिश, नोएडा में गिरे आले, अब ठंड बढ़ने लगी है, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

by Vinod
December 29, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, मौसम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ‘UP Weather Today जनाब’ मौसम हर साल, हर माह और हर दिन अपना मिजाज बदला रहा है। नवंबर में गर्मी ने 123 साल का रिकार्ड तोड़ा तो दिसंबर का आधा माह गर्म में गुजरा। फिर एकाएक मौसम मेहरबान हुआ। आमसान में बादल मंडराए और बूंदाबांदी के बीच ठंड ने दस्तक दी। फिर क्या था 2024 की रवानगी से ठीक नहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा सूबे के अन्य जिलों शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया गया। बारिश के साथ ओलाववृष्ठि होने के कारण कई इलाकों पर ठंड भी बढ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

43 से अधिक जिलों यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। सूबे के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश हुई। कई इलाकों में ओले गिरे। जिसके कारण किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाएं चलने से ठंड भी कड़ाके की पड रही है। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर को राज्य के 43 से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश, ओले गिरने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में घने कोहरे और तेज़ ठंड का भी असर देखने को मिल सकता है। वहीं नोएडा में सीजन में पहली बार बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इतनी ओलावृष्टि हुई कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही बारिश से बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला में रात के समय एक कच्चे घर की छत गिर गई। मलबे में दबने से मकान मालिक तसव्वर और एक मवेशी की मौत हो गई।

RELATED NEWS

UP Weather Update: मौसम का डबल अटैक, प्री-मानसून बारिश और लू के बीच फंसे लोग, कब तक है मानसून की उम्मीद

UP Weather Update: मौसम का डबल अटैक, प्री-मानसून बारिश और लू के बीच फंसे लोग, कब तक है मानसून की उम्मीद

June 19, 2026
India Weather Rain Alert

Weather Update: कई राज्यों में मानसून की दस्तक, यूपी-बिहार समेत कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश का अलर्ट

June 8, 2026

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से वाहन चालकों को सुबह के समय कोहरे के कारण धीमी गति से गाड़ी चलाने और सड़क पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक,
29 और 30 दिसंबर के बाद, बारिश और ओले गिरने का असर खत्म होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे शीतलहर का प्रभाव बढ़ सकता है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश होने की अनुमान नहीं है। लेकिन 30 दिसंबर के बाद राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इस वजह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

दिसंबर में दिखा उतार-चढ़ाव

दिसंबर का महीना इस साल यूपी में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। तापमान में बार-बार बदलाव देखने को मिला है। नवंबर में तो गर्मी ने पूराने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। दीपावली के बाद भी घरों के एसी, पंखे और कूलर चले। कुछ ऐसा ही हाल दिसंबर भी दिखा, लेकिन अब हालात दल गए। कभी शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाई तो कभी दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास हुआ। आने वाले दिनों में मौसम फिर से ठंडा और शुष्क होने की संभावना है, जिससे शीतलहर का प्रभाव और बढ़ सकता है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से बचने के लिए पहले से तैयारी करें।

क्यों ठंड में हो रही बारिश

सर्दी में बारिश की वजह है पश्चिम विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस. अब इसे आसान भाषा में समझ लेते हैं। दरअसल, भूमध्य सागरीय क्षेत्र में एक लो प्रेशर वाला तूफान उठता है। इसकी हवाएं उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ती हैं और वायुमंडल के साथ मिलकर ऐसी स्थिति बनाती हैं जो बारिश और बर्फबारी की वजह बनती हैं। कोहरा बढ़ता है। कोहरा और बर्फबारी तो होती है, लेकिन हर साल बारिश हो यह जरूरी नहीं है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (आईआईटीएम) पुणे के मौसम वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च की है। रिसर्च कहती है, पिछले कुछ सालों में देश पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ा है। इसका असर जैसे-जैसे बढ़ेगा, बारिश होगी. कोहरा पड़ेगा। इसलिए ठंड भी बढ़ेगी।

ठंड का अहसास और ज्यादा बढ़ता

सर्दी की बारिश का असर तापमान पर सीधा पड़ता है। हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवा मैदानी इलाके में तापमान और गिराती हैं। इस तरह तापमान गिरने से ठंड बढ़ती है। आमतौर पर ठंड में मौसम में सूखापन होता है, लेकिन बारिश के बाद इसमें नमी की मात्रा बढ़ती है। इससे ठंड का अहसास और ज्यादा बढ़ता है। यही वजह है कि ऐसे मौसम में और भी ज्यादा अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। वहीं बारिश से सीधा फायदा रबी की फसलों को होता है। बारिश प्रदूषण के लिए भी फायदेमंद है। बारिश हैवी पार्टिकल्स को नीचे लाती और हवा की क्वालिटी में सुधार होता है। बारिश नदियों के पानी के स्तर को बढ़ाने का काम काम करती है। बारिश हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर के लिए पानी की कमी को भी पूरा करती है।

यूपी के इन जिलों यलो अलर्ट

राज्य के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी है।

 

Tags: HailstormMeteorological Departmentrain alertup weatherUP Weather Newsweather alert
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Weather Update: मौसम का डबल अटैक, प्री-मानसून बारिश और लू के बीच फंसे लोग, कब तक है मानसून की उम्मीद

UP Weather Update: मौसम का डबल अटैक, प्री-मानसून बारिश और लू के बीच फंसे लोग, कब तक है मानसून की उम्मीद

by SYED BUSHRA
June 19, 2026

Heat and Rain Together in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल...

India Weather Rain Alert

Weather Update: कई राज्यों में मानसून की दस्तक, यूपी-बिहार समेत कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
June 8, 2026

India Weather Rain Alert: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। जहां उत्तर भारत के...

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश और आंधी का अलर्ट ,प्रशासन सतर्क

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

UP Weather Alert:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के...

India Weather Rain Alert

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

Weather Alert Across Several States:भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश को...

UP Weather Alert Rain Storm

UP Weather :यूपी में मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 28, 2026

UP Weather Alert Rain Storm:उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत...

Next Post
Baby John BO Collection

Baby John BO Collection: वरुण धवन की बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर पड़ी फीकी, चार दिनों में किया सिर्फ इतने का कलेक्शन

Urfi Javed

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने मिया खलीफा से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बीच में छोड़ा शो, कहा- गाली देना कूल नहीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist