गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में योग को लेकर अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली। प्रदेश के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के करीब 1.42 करोड़ छात्र-छात्राओं और 78 हजार से अधिक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

by Sadaf Farooqui
जून 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026
Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

अगस्त 5, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रदेशभर के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 1.42 करोड़ छात्र-छात्राओं और 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 78 हजार से अधिक छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

गांव से लेकर शहर तक विद्यालय परिसर योगमय वातावरण में रंगे नजर आए। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, अधिकारियों और अभिभावकों ने भी योग सत्रों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

योग को जनआंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पिछले कुछ वर्षों से योग को विद्यालयी शिक्षा, जनस्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम यह रहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनभागीदारी का व्यापक अभियान बन चुका है।

इस वर्ष प्रदेशभर के परिषदीय विद्यालयों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों, जिला मुख्यालयों और विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में योग दिवस उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया।

एससीईआरटी परिसर में भी हुआ विशेष आयोजन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के नवीन परिसर में निदेशक गणेश कुमार के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास करते हुए नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एससीईआरटी निदेशक गणेश कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। यह केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त साधन भी है।

कई जिलों में आयोजित हुए विशेष योग सत्र

लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, बस्ती, मेरठ, कुशीनगर, अलीगढ़ और आजमगढ़ समेत कई जिलों में विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

शिक्षकों ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश भी दिया गया।

स्वस्थ और जागरूक समाज की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश

शिक्षा विभाग का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से विद्यालयों में योग, खेलकूद और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

योग दिवस पर हुई रिकॉर्ड भागीदारी यह दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश में योग अब केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का व्यापक जनअभियान बन चुका है।

Tags: International Yoga Day 2026Uttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

UP Labour Basic Pay Rule

Basic Pay Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में श्रमिकों की सैलरी का 50% होगा मूल वेतन

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Basic Pay Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post
UP Heatwave Alert

यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी से बेहाल लोग,39 जिलों में लू का अलर्ट जारी,जानिए कब मिलेगी राहत

: Gorakhpur Family Murder Case

Gorakhpur Crime:रात के सन्नाटे में टूटा रिश्तों का भरोसा, 16 वर्षीय किशोर पर भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist