Saturday, March 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur News: जानिए कानपुर में श्रीराम लिखी ईंट से क्यों करवाया जा रहा था नालियों का निर्माण

कानपुर में श्रीराम लिखी ईटों से हो रहा था नालियों का निर्माण,  ग्रामीणों ने किया विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस ।

Vinod by Vinod
December 24, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के डंबरपुरवा गांव में नालियों बनाई जा रही है। नाली निर्माण में श्रीराम लिखी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आक्रोशित हो गए। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए इसका विरोध किया। मजदूर-ठेकेदार मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर टिकरा चैकी इंचार्ज अनिल मालिक मौके पहुंचे और ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह को बुलवाया।

बिठूर थानाक्षेत्र का मामला

बिठूर थानाक्षेत्रके डंबपुरवा गांव में ग्राम प्रधान नालियों का निर्माण कार्य करवा रहा है। निर्माण कार्य एक ठेकेदार को दिया गया है। ग्रामीण विवेक पांडेय ने बताया कि ठेकेदार के कहने पर मजदूर नालियों में भगवान श्रीराम लिखी हुई ईंट लगा रहे थे। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के चलते ठेकेदार लेबर-मिस्त्री को लेकर वापस चला गया। राकेश बाजेपेई का कहना है कि नालियों में गंदा सीवर का पानी बहता है और ऐसी जगह भगवान श्रीराम के नाम की ईंट का प्रयोग उनकी आस्था को चोट पहुंचाता है।

RELATED NEWS

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

February 10, 2026
कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

October 9, 2025

प्रधान ने हटवाई ईंट

ग्रामीणों की मांग है कि जिन श्रीराम लिखी ईंट से अब तक नाली निर्माण हुआ उन्हें हटवाकर किसी और मार्क के नाम की ईट का प्रयोग होना चाहिए। ग्राम प्रधान ने श्रीराम लिखी ईंट को हटवा दिया और दूसरे मार्क की ईट मंगवाकर निर्माण कराने की बात कही। ग्राम प्रधान के इस कदम के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि ठेकेदार ने एक समुदाय को आहत करने के कारण श्रीराम लिखी ईटों को नालियों में लगवाया है। ऐसे में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए।

ठेकेदार से होगी पूछताछ

करीब दो घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद चैकी इंचार्ज के कहने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्हें श्रीराम लिखी ईटों के बारे में जानकारी नहीं थी। ईंट एक दुकान से मंगवाई गई थीं। ठेकेदार से इस पर बात की जाएगी। मामले पर चैकी इंचार्ज ने कहा कि फिलहाल किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। फिर भी हम पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। ठेकेदार से पूछताछ की जाएगी।

Tags: Bithoor Policedrain constructionKanpur NewsShri Ram written brick
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुए लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद अब पुलिस...

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

by Vinod
October 9, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में देररात बड़ा धमाका हुआ, जिसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी। कईलोग गंभीर रूप...

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

by Vinod
September 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

by Gulshan
September 14, 2025

Kanpur News :  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर 37 वर्षीय महिला...

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

by Vinod
September 13, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। सिविल लाइंस में वक्फ की तीन बीघा बेशकीमती जमीन कब्जाने के मामले में अखिलेश दुबे के सहयोगी...

Next Post
Bhopal News

भोपाल में दो गुटों के बीच हिंसा के बाद तनाव, तलवारें और लाठियां लेकर सड़कों पर उतरे लोग..6 लोग घायल

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: अविनाश-कशिश की हुई जबरदस्त लड़ाई, कशिश ने कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist